बिजनेस

Coal India में 3% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, रिटेल निवेशक भी लगा सकेंगे बोली

COAL INDIA READY FOR OFS : महारत्ना कंपनी कोल इंडिया ( COAL INDIA ) को लेकर भारत सरकार ( GOI ) ने बड़ा प्लान बनाया है. सरकार इस कंपनी में अपनी 3 फीसदी की हिस्सेदारी को बेचना चाहती है. सरकार ने ये हिस्सेदारी OFS यानि ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचने का फैसला लिया है.  OFS का साइज 4,000 करोड़ रुपये का होगा और ये शेयर 6.7 फीसदी डिस्काउंट पर अवेलेबल होंगें. OFS के लिए संभावित फ्लोर प्राइस 225 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. जबकि कोल इंडिया ( Coal India ) का स्टॉक फिलहाल BSE पर 241.20 रुपये प्रति शेयर के भाव से ट्रेड कर रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑफर फॉर सेल ( Offer for Sale ) के जरिए कंपनी के प्रमोटर कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी को कम करते हैं. ऑफर फॉर सेल एक आसान तरीका है जिसमें सार्वजनिक कंपनियों के प्रमोटर शेयर बेचकर अपनी होल्डिंग को कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़िए- BlackRock ने 62% घटाई Byju’s की वैल्यू , October 2022 से दूसरी बार उठाया कदम

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक इस ओएफएस ( OFS ) के जरिए सरकार कुल 9.25 इक्विटी शेयर बेचेगी जिसकी कुल फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगी. यह कुल कोल इंडिया का 1.50 फीसदी हिस्सा होगा. वहीं बाकी बचे 1.50 फीसदी हिस्सेदारी के 9.25 करोड़ शेयर्स को भी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचा जाएगा. बता दें कि यह ऑफर फॉर सेल 1 और 2 जून को आएगा. इस ऑफर पॉऱ सेल की खास बात ये है कि इसमें रीटेल निवेशक भी इंवेस्ट कर सकेंगें. रिटेल निवेश 2 जून को इस OFS में निवेश कर पाएंगे जबकि नॉन रीटेल इंवेस्टर्स आज ही निवेश कर सकते हैं.

सरकार ने किया फ्यूल कीमत बढ़ाने का फैसला-

G2 से लेकर G10 ग्रेड तक के कोयले की कीमतों में 8 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी से कंपनी की कुल इनकम में 2,703 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की जाएगी. कंपनी ने 31 मई को ही इस बढ़ोत्तरी के लिए मंजूरी दी थी.  कोल इंडिया ने एक्सचेंज को यह जानकारी दी है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago