बिजनेस

Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल की दाम, जाने आपके शहर में क्या हैं दाम ?

Petrol Diesel Today Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. इस बीच भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार) को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. लेकिन आज भी पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी महानगरों में तेल की कीमत पहले की तरह ही बनी हुई हैं. हालांकि कुछ शहरों में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि भारत में पेट्रोल डीजल के नए दाम रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं.

ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कच्‍चे तेल की कीमत की बात करें तो एक बार फिर मामूली गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड (brent crude) की भाव 74.75 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है. जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई  (WTI) का भाव भी पिछले सत्र से मामूली गिरकर 68.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

महानगरों में नहीं बदले तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market) में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरवाट हुई है. वहीं देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी महानगरों में तेल कीमत पुरानी वाली बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं तो डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की एक लीटर कीमत 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है.

यह भी पढ़ें-    Weather Update Today: दिल्ली में सुहावना रहेगा मौसम, हटाना पड़ सकता है छाता, जानें अन्य राज्यों का हाल

इस शहरों में बदले दाम

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (Noida-Greater Noida) में पेट्रोल 17 पैसे सस्‍ता होकर 96.59 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल यहां 17 पैसे गिरकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना (Patna) में पेट्रोल 27 पैसे महंगा हो गया है जिसके इसकी कीमत 107.74 रुपये लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे सस्‍ता होकर 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है.

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

19 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

28 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

31 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

41 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 hours ago