Morgan Stanley Report
Morgan Stanley Report: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है. विश्व की व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रहा है और एशिया और वैश्विक विकास के लिए एक प्रमुख चालक बन कर उभरा है. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में ये बातें कही गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत विशेष रूप से 2014 के बाद से बदल गया है. पिछले 9 सालों में बहुत कुछ बदला है. भारत अब दूनिया की दूसरी सबसे उभरती हुई अर्थव्यवस्था है.
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में कहा गया है, “यह भारत 2013 से अलग है. 10 साल में, भारत ने विश्व व्यवस्था में स्थान प्राप्त किया है.” “भारत एक दशक से भी कम समय में बदल गया है.” मैक्रो और मार्केट आउटलुक के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक परिणामों के साथ भारत आगे बढ़ा है.
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से हुए 10 बड़े बदलावों को स्टेनली की रिपोर्ट में आधार बनाया गया है. जिसमें लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी का भेजना, दिवाला और दिवालियापन संहिता, मुद्रास्फीति पर कंट्रोल, एफडीआई पर ध्यान, कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए सरकारी समर्थन, रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक नया कानून शामिल है. बताते चलें कि मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात बाजार हिस्सेदारी को 2031 तक दोगुना से अधिक 4.5 प्रतिशत करने का अनुमान है.
रिपोर्ट कहती है कि भारत में कॉरपोरेट टैक्स की दर को अन्य देशों के बराबर किया गया है. सबसे बड़ा पॉलिसी रिफॉर्म ये रहा कि देश में बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, GST कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है. ऐसा टैक्स जिसने करीब दर्जनभर अलग-अलग केंद्र और राज्यों के टैक्स की जगह ली. साथ ही GDP के प्रतिशत में डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है, जो अर्थव्यवस्था के संगठित होने का संकेत है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…