खेल

Team India: अंबाती रायुडू का जिक्र कर अनिल कुंबले ने साधा शास्त्री-कोहली पर निशाना! इस बयान ने मचाई टीम इंडिया में हलचल

Ambati Rayudu Retirement: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायुडू एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले से पहले इस बल्लेबाज ने संन्यास की घोषणा की. इस मैच में रायुडू ने छोटी लेकिन मैच विनिंग पारी खेली और अपनी टीम को 5वीं ट्रॉफी जीताने में अपना योगदान दिया. आईपीएल से उनके रिटायरमेंट के साथ ही एक बार फिर उनसे जुड़ा एक पुराना विवाद सुर्खियों में है, जो उनके साथ 2019 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था. इस मुद्दे को एक बार फिर उठाया है टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने, इतना ही नहीं उन्होंने विराट कोहली और रवि शास्त्री पर भी हमला बोला है.

विराट की कप्तानी में भारत ने खेला था 2019 वर्ल्ड कप

पूर्व कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली की कप्तानी में साल 2019 के विश्व कप में टीम इंडिया मैदान पर उतरी थी. हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत ने सेमीफाइनल तक का ही सफर तय किया. दरअसल, विश्व कप के लिए जब टीम इंडिया का चयन किया जा रहा था तो अंबाती रायडू का नाम पक्का माना जा रहा था लेकिन उनकी जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया. इस घटना के बाद से रायडू काफी हताश हो गए और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. इसी मसले को ध्यान में रखकर अनिल कुंबले ने विराट और रवि शास्त्री पर निशाना साधा.

दरअसल, उस समय इस मामले को लेकर काफी विवाद भी हुआ था क्योंकि काफी समय टीम इंडिया ने नंबर 4-5 के लिए अंबाती रायुडू को तैयार किया लेकिन अंत में उनकी जगह विजय शंकर को मौका दिया गया जो बुरी तरह फ्लॉप रहे.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया और भारत की टक्कर से पहले दिया बड़ा बयान, बोले- इन दो बल्लेबाजों से रहना होगा सावधान!

अंबाती रायडू ने लिया आईपीएल से संन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा करते हुए पुष्टि की कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2023 सीजन का फाइनल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मैच होगा. 2018 से सीएसके का हिस्सा रहे रायडू ने फ्रेंचाइजी के साथ दो खिताब जीते. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी. उन्होंने अपनी इस जर्नी में  205 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी जीती.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

30 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago