Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“अभी का भारत 2013 से अलग”, मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में दावा

Morgan Stanley Report: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है. विश्व की व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रहा है और एशिया और वैश्विक विकास के लिए एक प्रमुख चालक बन कर उभरा है. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में ये बातें कही गई हैं.

Morgan Stanley Report

Morgan Stanley Report

Morgan Stanley Report: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है. विश्व की व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रहा है और एशिया और वैश्विक विकास के लिए एक प्रमुख चालक बन कर उभरा है. मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में ये बातें कही गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत विशेष रूप से 2014 के बाद से बदल गया है. पिछले 9 सालों में बहुत कुछ बदला है. भारत अब दूनिया की दूसरी सबसे उभरती हुई अर्थव्यवस्था है.

एक दशक से भी कम समय में बदल गया भारत

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में कहा गया है, “यह भारत 2013 से अलग है. 10 साल में, भारत ने विश्व व्यवस्था में स्थान प्राप्त किया है.” “भारत एक दशक से भी कम समय में बदल गया है.” मैक्रो और मार्केट आउटलुक के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक परिणामों के साथ भारत आगे बढ़ा है.

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से हुए 10 बड़े बदलावों को स्टेनली की रिपोर्ट में आधार बनाया गया है. जिसमें लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी का भेजना, दिवाला और दिवालियापन संहिता, मुद्रास्फीति पर कंट्रोल, एफडीआई पर ध्यान, कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए सरकारी समर्थन, रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक नया कानून शामिल है. बताते चलें कि मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात बाजार हिस्सेदारी को 2031 तक दोगुना से अधिक 4.5 प्रतिशत करने का अनुमान है.

देश की बुनियादी ढाचें में बढ़ा निवेश

रिपोर्ट कहती है कि भारत में कॉरपोरेट टैक्स की दर को अन्य देशों के बराबर किया गया है. सबसे बड़ा पॉलिसी रिफॉर्म ये रहा कि देश में बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, GST कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है. ऐसा टैक्स जिसने करीब दर्जनभर अलग-अलग केंद्र और राज्यों के टैक्स की जगह ली. साथ ही GDP के प्रतिशत में डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है, जो अर्थव्यवस्था के संगठित होने का संकेत है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital