होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'अवतार- द वे ऑफ वॉटर' 16 (फोटो)
Avatar: The Way Of Water: ‘अवतार- द वे ऑफ वॉटर’ 16 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 10 दिनों से कब्जा कर रखा हुआ है. दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून की ये फिल्म बीते कई सालों से चर्चा में थी. लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह फिल्म किसी क्रिसमस सरप्राइज की तरह सामने आई है. फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. ये फिल्म इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस फिल्म ने 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर 855 मिलियन डॉलर की कमाई की है.
दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून की सीक्वल ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 253.7 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 मिलियन डॉलर की कमाई की है. उत्तरी अमेरिका में कठोर सर्दियों के मौसम और दुनिया भर में कोविड-19, रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस और फ्लू के बढ़ते मामलों के बावजूद फिल्म की कमाई की सबको उम्मीद है, आने वाले दिनों में फिल्म और भी चल सकती है.
बता दें ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि मोशन कैप्चर के लिए नई तकनीक का बहुत बड़ा योगदान है और इसे देखना सच में ऐसा है जो स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया. ट्रेलर में भी यही इशारा किया गया था, जिसे सिनेमाहॉल में लोगों ने कई गुना बढ़कर महसूस किया है.
ये भी पढ़ें- Indian Idol फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट ने बीच में शो छोड़ने का फैसला क्यों किया? जजेस हुए हैरान…
बता दें कि ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ साल 2009 में आई ‘अवतार’ का सीक्वल है. पहले भाग की कहानी जहां से खत्म हुई थी. इसके दूसरे भाग की कहानी वहीं से शुरू होती है. फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, केट विंसलेट, विन डीजल, और सिगौरनी व्हिवर जैसे कलाकारों ने काम किया है. भारत में इस फिल्म को 3800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. थ्री-डी, टू-डी तकनीकों साथ तो अंग्रेजी और हिंदी समेत तमाम भाषाओं में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है.
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…
एनवीडिया के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 6.3% तक लुढ़क गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू…