देश

लखपति दीदी से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं तक… ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होते ही पीएम मोदी ने क्या फैसले लिए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया और अपने नए दफ्तर से सबसे पहले निर्णयों में ‘सेवा भावना’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. पीएम मोदी ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों पर साइन किए. ये फैसले समाज के हर तबके को सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं.

पीएम मोदी के पहले चार बड़े फैसले

1. पीएम राहत स्कीम शुरू: दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि इलाज में देरी से किसी की जान न जाए.

2. लखपति दीदी का लक्ष्य दोगुना: केंद्र सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य मार्च 2027 से पहले ही पार कर लिया है. अब पीएम मोदी ने मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का नया लक्ष्य रखा है. इससे स्केल और महत्वाकांक्षा दोनों दोगुनी हो गई हैं.

3. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड दोगुना: किसानों और पूरी कृषि वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए इस फंड को 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी गई है. इससे किसानों को बेहतर भंडारण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की सुविधा मिलेगी.

4. स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: 10,000 करोड़ रुपये के इस फंड से डीप टेक, शुरुआती आइडिया, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा. इससे युवाओं के लिए नए रोजगार और इनोवेशन के अवसर बढ़ेंगे.

 

‘सेवा तीर्थ’ का संदेश

प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘भारत के लोगों की सेवा करने के पक्के इरादे और नागरिक देवो भव की पवित्र भावना से प्रेरित होकर, सेवा तीर्थ विनम्रता से देश को समर्पित है. सेवा तीर्थ हमेशा कर्तव्य, करुणा, इंडिया फर्स्ट के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता का एक चमकता हुआ प्रतीक बना रहे. यह आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और भलाई के लिए बिना थके समर्पण के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करे.’

यह भी पढ़ें: साउथ ब्लॉक को अलविदा कहेगा PMO, जानिए क्यों ऐतिहासिक मानी जा रही है पीएम मोदी की फ्राइडे कैबिनेट मीटिंग?

साउथ ब्लॉक का अंतिम दिन

बता दें कि शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक हुई. इसके बाद पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और NSA का कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया है. इसके बाद अब साउथ ब्लॉक ‘युग युगीन भारत संग्रहालय’ में कन्वर्ट कर दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

12 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

28 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

32 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

36 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

41 minutes ago