बिजनेस

Netflix, Disney, Prime को नहीं पसंद आई सरकार की तंबाकू नीति, चैलेंज देने की तैयारी

Tobacco Policy for OTT: बीते दिनों पूरी दुनिया में जोर-शोर से World No Tobacco Day मनाया गया. भारत सरकार ने इस पावन मौके पर कुछ अच्छा करने के इरादे से Netflix, Disney, Prime जैसे OTT  प्लेटफॉर्म्स के लिए गाइडलाइन जारी की . इस गाइडलाइन के मुताबिक अब इन प्लेटफ़ॉर्म्स पर कोई भी प्रोग्राम दिखाते वक्त तंबाकू के खिलाफ वैसे ही चेतावानी जारी करनी होगी जैसे थिएटर में फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में होती है. इस नियम के साथ ही OTT कंटेट के  लिए इस तरह की चेतावनी को अनिवार्य बनाने वाला भारत पहला देश बन गया है. कहानी यहां खत्म नहीं होती है क्योंकि ये पॉलिसी धुरंधर ओटीटी स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाले  प्लेटफॉर्म्स को पसंद नहीं आ रही है. खबर मिल रही है कि ये कंपनियां सरकार के इस नियम को चुनौती देने की सोच रही हैं.

ये भी पढ़ें- देश का मुद्रा भंडार एक महीने के निचले स्तर पर, जानें RBI के खजाने का हाल

इसलिए कंपनियां कर रही है विरोध –

Reuters के मुताबिक  Netflix, Disney और Amazon Prime भारत के तंबाकू नियमों को चुनौती दे सकते हैं. रायटर्स की मानें तो इन कंपनियों ने शुक्रवार को एक बैठक की है, इस मीटिंग में इन्होने सरकार की इस पॉलिसी को लीगली चुनौती देने और कुछ दूसरे रास्ते निकालने पर चर्चा की. दरअसल, कंपनियों को चिंता है कि इस पॉलिसी को लागू करने के लिए उन्हें लाखों घंटों के कंटेंट को एडिट करना पड़ेगा क्योंकि ये नियम के आने से पहले बनाया गया है.

इसके साथ ही कंपनियों का कहना है कि उनके ऊपर देश में सूचना प्रसारण मंत्रालय के तहत लगाए गए नियम लागू होते हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों को मानने के लिए उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता. जिसका मतलब है कि वो इस नियम को मानने से इंकार कर सकती है.

क्या कहता है नियम –

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए नियम के मुताबिक ऑनलाइन कंटेंट में टोबैको प्रोडक्ट या उनके इस्तेमाल को दिखाए जाने के दौरान प्रसारकों को कार्यक्रम के शुरू और मध्य में कम से कम 30 सेकेंड तक तंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी करना जरूरी होगा. कार्यक्रम के दौरान अगर टोबैको प्रोडक्ट्स या उनके उपयोग को दिखाया जाता है तो इस दौरान स्क्रीन पर तम्बाकू विरोधी स्वास्थ्य चेतावनी को एक संदेश के रूप में दिखाना जरूरी होगा.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

7 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

16 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

22 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

32 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

1 hour ago