बिजनेस

20% TCS से कंपनियां क्यों हैं परेशान , जाने क्या कहता है नियम

TCS ON CREDIT CARD SPENDING : भारत सरकार ने विदेशों में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 20 फीसदी टैक्स ( tcs ) लगाने का फैसला किया हैसरकार के इस नियम से कुछ कंपनियां और स्टार्टअप्स परेशान हैं. दरअसल ये कंपनियां अपने कर्मचारियों को विदेश यात्राओं के दौरान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल की इजाजत देती हैं लेकिन अब कंपनियों को टैक्स बढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि उनके पास शार्टटर्म में कैशफ्लो की दिक्कत आ सकती है. इसकी एक वजह भारत सरकार द्वारा फेमा ( FEMA ) एक्ट में बदलाव किया है. अब क्रेडिट कार्ड को भी सरकार ने फेमा के दायरे में शामिल कर लिया है. इस वजह से भी लोग काफी परेशान है.

ये भी पढ़ें- 3% लिस्टिंग गेन के साथ Nexus Select Trust के शेयरों की मार्केट में एंट्री

दरअसल कंपनियों का कहना है कि नियम पहले भी था लेकिन पहले 5 फीसदी का टैक्स पड़ रहा था. अब ये टैक्स 20 फीसदी है और रिफंड एक साल के बाद मिलेगा . ऐसे में कैश की किल्लत होना लाजमी है. कंपनियों का मानना है कि इससे बिजनेस खत्म हो जाएगा.

ये नियम ऐसी कंपनियों के लिए जो विदेशों से प्रोजेक्ट लेती हैं . उनके लिए कम्प्लायंस की दिक्कत खड़ी कर सकता है. हालांकि ये टैक्स पाइनल लायबिलिटी नहीं है लेकिन पैसा एक-2 साल के लिए फंस जाता है. जिसकी वजह से नए बिजनेस और स्टार्टअप्स को ग्रो करने में दिक्कत महसूस होना स्वाभाविक है.

ये भी पढ़ें- एलन मस्क का बड़ा ऐलान , Twitter के Blue सब्सक्राइबर्स 2 घंटे का वीडियो कर पाएंगे अपलोड

सिर्फ बिजनेस वर्ल्ड ही नहीं बलिक फॉरेन ट्रिप पर जा रहे या वहां पढ़ाने करने वाले और अपने इलाज के लिए अगर कोई विदेश जाता है तो उन्हें भी विदेशों में क्रेडिट कार्ड के खर्च पर 20 फीसदी का टैक्स देना पड़ेगा. यानि कुल मिलाकर 1 जुलाई से लागू होने वाले इस नियम से फिलहाल किसी को कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago