देश

ट्रैफिक जाम बनी बड़ी समस्या, ऑफिस के लिए लेट हुई महिला तो चलती स्कूटी पर ही खोला लैपटॉप, शुरू किया काम, Video Viral

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु को काफी हाईटेक सिटी के भी नाम से जाना जाता है, वो इसलिए क्योंकि यहां सबसे ज्यादा आईटी कंपनियों हैं. लोग रोजना अपने काम के लिए अपने दफ्तर जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु सिटी सिर्फ अपने काम की वजह से ही मशहूर नहीं है ये जाम के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है. यहां ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है, जिससे यहां की जनता काफी परेशान रहती है और रोजाना अपने दफ्तर जाने के लिए लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना भी करना पड़ता है. यहां हर दिन सोशल मीडिया पर जाम से परेशान लोगों की पोस्ट वायरल होती है. इस बीच एक ताजा मामला ट्रैफिक जाम से जुड़ा हुआ सामने आया है.

दरअसल, यहां एक महिला स्कूटी पर अपने दफ्तर जा रही थी. लेकिन भीषण जाम की वजह से उसे ऑफिस पहुंचने में काफी समय लग रहा था तो महिला ने स्कूटी पर ही लैपटॉप खोलकर काम करना शुरू कर दिया. उसकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यह अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है.वहीं इस पर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

‘अगर लैपटॉप छीन जाता तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होता’

एक यूजर ने लिखा कि उस दबाव की कल्पना करें, अपने ही शहर में खो जाने की भावना जहां आप दिन में 10 से ज्यादा घंटे काम करते हैं, तिरस्कार. उसे बस एक सुगम यातायात-रहित सड़क की आवश्यकता थी जहां वह अपने घर से शांतिपूर्वक आ जा सकती थी और 5 किमी की दूरी के माध्यम से आने-जाने में लगने वाले “अतिरिक्त” घंटे का हिसाब नहीं देती थी. वहीं एक और यूजर ने लिखा- यदि वह लैपटॉप छीन लिया जाता है, तो सड़कों पर बढ़ते अपराध के लिए पुलिस और मोदी को दोषी ठहराया जाएगा और अमेरिकी कांग्रेस चिंता व्यक्त करेगी.

दरअसल, ड्राइवर व्हीकल चला रहा है जबकि महिला पीछे बैठकर लैपटॉप चला रही है। दावा किया गया कि ट्रैफिक जाम में फंसे होने के कारण महिला स्कूटी पर ही बैठकर लैपटॉप पर काम करने लगी. इस ट्वीट को अबतक कई हजार से अधिक व्यूज और कई लाइक्स मिल चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

10 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago