होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol-Diesel 27 December Rate: भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 27 दिसंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, अभी भी भारत में तेल की कीमतें वैसे ही बनी हुई हैं. साल 2022 के आखिरी महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है. जिससे लोगों को उम्मीद है कि साल के अंत में दाम कम हो सकते हैं. लेकिन तेल के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के रेट 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए है. वहीं, डब्ल्यूटीआई (WTI) का भाव 80 डॉलर से ऊपर आ चुका है और 80.42 डॉलर प्रति बैरल के रेट से ऊपर है.
आइए जानते हैं देश के महानगरों में तेल क्या भाव बिक रहा है. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए तो डीजल 94.27 लीटर की कीमत पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. चैन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- Veer Bal Diwas: मुगलों के आगे नहीं झुके साहिबजादे, मौत को लगाया गले लेकिन नहीं बदला अपना धर्म
बता दें कि भारतीय तेल कंपनियां हर दिन रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में अगर बदलाव करती हैं तो उसे सुबह 6 बजे अपडेट कर देती हैं. बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में कई तरह के टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. जिसकी वजह से ही पेट्रोल-डीजल आम जनता को इतना महंगा मिलता है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…