मनोरंजन

Rhea Chakraborty: सीढ़ियां चढ़ते वक्त मुंह के बल गिरने से बचीं रिया तो पैपराजी पर भड़कीं, यूजर्स बोले- और कितना…

Rhea Chakraborty:  रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की मोस्ट कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस में शुमार हैं. रिया का नाम अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है. लेकिन अब रिया का एक नया वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं. रिया के इस वीडियो को देखकर लोग उनपर भड़कने लगे हैं.

रिया चक्रवर्ती गिरते-गिरते बचीं

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रिया सीढ़ियां चढ़ते हुए लड़खड़ा जाती हैं. उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो मुंह के बल गिरने से किसी तरह बचती हैं. रिया को बुरी तरह लड़खड़ाता देखकर पैपराजी उन्हें संभल कर चलने को कहते हैं और साथ ही उन्हें अपने कैमरों में भी कैद कर लेते हैं. लेकिन रिया पैपराजी पर भड़क जाती हैं. वे पैपराजी से नाराज होते हुए कहती हैं- क्यों पीछा कर रहे हो मेरा.

रिया पर भड़के लोग

रिया का वीडियो सामने आने के बाद लोग उन्हें सहानुभूति दिखाने के बजाए ट्रोल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर रिया लड़खड़ा गईं, तो इसमें पैपराजी पर गुस्सा क्यों हो रही हैं. उनकी क्या गलती है. एक यूजर ने रिया को ट्रोल करते हुए लिखा- ये किसी की गलती कैसे हो सकती है. अपनी गलती नहीं कुबूल करनी मैडम को. एक दूसरे यूजर ने लिखा- …और कितना गिरोगी? कई लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी रिया पर निशाना साध रहे हैं और एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Rakhi Sawant: राखी सावंत की मदद करने को आगे आए मुकेश अंबानी, मां के इलाज के लिए बढ़ाया हाथ

लव लाइफ को लेकर चर्चा में रिया

रिया चक्रवर्ती की बात करें, तो रिपोर्ट्स हैं कि वो बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं. बंटी सजदेह सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं. बंटी बॉलीवुड और स्पोर्ट्स की कई बड़ी हस्तियों संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. बंटी सजदेह एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक भी हैं. लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है. वैसे आपका क्या कहना है रिया के इस वीडियो के बारे में?

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

4 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

8 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

34 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

35 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

50 minutes ago