बिजनेस

Petrol Diesel Prices: कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट्स

Petrol Diesel Prices Today : वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे में तेज उछाल देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज यूपी-बिहार के कई शहरों में तेल के भाव बदल गए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के भाव 41 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर पहुंच गए, जबकि डीजल 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 32 पैसे गिरकर 90.04 रुपये लीटर पहुंच गया है. हरियाणा की राजधानी और एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल के भाव 10 पैसे गिरकर 96.71 रुपये लीटर हो गए, जबकि डीजल 10 पैसे टूटकर 89.59 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

चेन्नई: पेट्रोल की दर : 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: आज पेट्रोल की दर: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 92.76 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल की दर: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 94.27 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- स्टैंडर्ड चार्टर्ड EaseMyTrip क्रेडिट कार्ड से बुक करें होटल और फ्लाइट, पाएं शानदार डिस्काउंट्स

इन शहरों में बदल गए रेट

– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago