Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Price Update: दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, ऐसे जानिए अपने शहर का फ्यूल रेट

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है. ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में सुस्ती देखी जा रही है.

Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई है. ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में सुस्ती देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड तेल की बात करें तो अभी ये 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 79.36 डॉलर पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 0.61 फीसदी की सुस्ती के साथ अभी 74.96 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ है. हालांकि, देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है.

Petrol-Diesel Price Update: चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

 

देश के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा और डीजल भी 10 पैसे महंगा हुआ है. यहां पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये तो डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में फिर मंदिर पर हमला, दागा रॉकेट लॉन्चर, सीमा हैदर मामले में 26/11 जैसे हमले की दी गई थी धमकी

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital