बिजनेस

Petrol Diesel Price: कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानें नये रेट

देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के नये रेट (Petrol Diesel Price) को सरकारी तेल कंपनियां जारी करती हैं. यह रेट इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) के आधार पर तय होते जाते हैं. ऐसे में क्रूड ऑयल के रेट में थोड़े बदलाव भी घरेलू मार्केट में फ्यूल के रेट पर असर डालता है. गुरुवार को क्रूड ऑयल के भाव में उठापटक देखने को मिल रहा है. जहां डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल आज लाल निशान पर ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में भारत में आज कुछ शहरों में फ्यूल के रेट्स भी कम हुए हैं तो कहीं बढ़ें भी हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में-

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल रेट्स-

चेन्नई: पेट्रोल की दर : 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर  94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: आज पेट्रोल की दर: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 92.76 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल की दर: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 87.89 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल की दर: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 89.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल की दर: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल की दर: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल की दर: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 84.26 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल की दर: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल की दर 94.27 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago