बिजनेस

Petrol Diesel Price 7 March 2023 : होलिका दहन पर क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव, जानें आज का रेट

Petrol Diesel Price, 7 March 2023 : आज 7 मार्च 2023 है और आज देशभर में होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है. आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 मार्च 2023 दिन मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं देखने को मिले है. इस तरह आज लगातार 287वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर-
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर-
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर-
पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल कोलकाता में 92.76 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के शेयर कर रहे मालामाल, 5 स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट

इन शहरों के जानें रेट

-नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
-लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago