देश

Gorakhpur: पूर्वांचल के कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़, पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी ने भी दी श्रद्धांजलि

Gorakhpur: पूर्वांचल के कद्दावर नेता व यहां की राजनीति के पंडित माने जाने वाले पंडित हरिशंकर तिवारी की अंतिम विदाई में सैकड़ों का जन सैलाब उमड़ा है. पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी ने भी उनको श्रद्धांजलि की है तो वहीं उनके पैतृक गांव चिल्लू पार स्थित टाडा में भी उनके अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. वहीं निधन के बाद से ही गोरखपुर के तिवारी हाता पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. सभी लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव से मुक्तिधाम से लिए निकलेगी. तिवारी हाता से अंतिम यात्रा टड़वा जाने के लिए निकल चुकी है.

गोरखपुर में यूपी सरकार ने 5 बार कैबिनेट मंत्री रहे पंडित हरिशंकर तिवारी का मंगलवार की शाम को धर्मशाला स्थित आवास पर उनका निधन हो गया था. वह करीब 2 साल से बीमार चल रहे थे आज सुबह उनके धर्मशाला स्थित हाता आवास से उनका पार्थिक शरीर बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम के लिए निकला, लेकिन इसस पहले उनका शव टाडा जाएगा और यहां पर नेशनल पीजी डिग्री कॉलेज में समर्थकों और दर्शनार्थियों के दर्शन हेतु शव को रखा जाएगा. उसके बाद यहां से मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सियासत के पहले बाहुबली और पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन

बता दें कि वह इसी इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी रहे हैं. इसीलिए यहां पर ये जानकारी होने के बाद कि उनकी शव यात्रा तिवारी हाता से निकल कर टाडा आ रही है तो अभी से भीड़ जुटने लगी है. पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के परिवार में दो बेटे पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के अलावा एक बेटी है. बता दें कि पंडित हरिशंकर तिवारी की राजनीति की शुरुआत सन 1985 से हुई जब वह पहली बार चिल्लूपार विधानसभा से विधायक चुने गए. तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक रहने के बाद उन्होंने अपनी भी एक पार्टी बनाई थी. वह गोरखपुर के बाहुबली नेता थे और उनको पूर्वांचल की राजनीति का पंडित कहा जाता था. कहते हैं कि उन्होंने गोरखपुर की राजनीति मे बुलेट और बैलेट दोनों पर धाक जमाई थी और सरकारें चलाईं थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

49 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago