बिजनेस

नवंबर में Suzuki Motorcycle India की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर पहुंची 94,370 यूनिट

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने नवंबर 2024 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों की जानकारी दी है. इस जापानी ब्रांड की भारतीय इकाई ने इस साल नवंबर में 94,370 यूनिट बेची, जो नवंबर 2023 की तुलना में 8 प्रतिशत अधि‍क है. बीते साल समान अवधि में कंपनी ने 87,096 यूनिट की बिक्री की थी.

इस साल नवंबर में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 78,333 यूनिट रही. बीते साल नवंबर में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 73,135 यूनिट रही थी. नवंबर 2024 में कंपनी के निर्यात में भी सालाना आधार पर 15 प्रतिशत का उछाल रहा, जो नवंबर 2023 में 13,961 यूनिट की तुलना में इस बार 16,037 यूनिट था.

ग्राहकों का विश्वास


नवंबर के बिक्री प्रदर्शन को लेकर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स, मार्केटिंग और आफ्टर सेल्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा, ‘बिक्री में यह उछाल ग्राहकों का सुजुकी दोपहिया वाहनों के प्रत‍ि विश्वास को दिखाता है. यह उपलब्धि हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण की सफलता और हमारी टीम, भागीदारों और डीलर नेटवर्क के अटूट समर्पण को दर्शाता है. हम इंडस्ट्री में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए वैल्यू-पैक्ड प्रोडक्ट और ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के पोर्टफोलियो में Burgman Street, Suzuki Access और Suzuki Avenis स्कूटर की अच्छी-खासी मांग देखी जाती है. कंपनी के ये स्कूटर सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पाद में शामिल रहते हैं. वहीं, कंपनी की मोटरसाइकिल लाइनअप में Suzuki V-Strom SX, Suzuki Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF और Gixxer बाइक भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आती हैं.

TVS Motor की बिक्री भी बढ़ी


वहीं, दूसरी ओर घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने नवंबर में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने पिछले महीने मोटरसाइकिल और स्कूटर की 3,92,473 यूनिट बेचीं. यह एक साल पहले इसी महीने बेची गई 3,52,103 यूनिट दोपहिया वाहनों की बिक्री से अधिक है. भारतीय घरेलू बाजार में, कंपनी ने नवंबर 2024 में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,05,323 यूनिट की बिक्री की, जो नवंबर 2023 में दर्ज 2,87,017 यूनिट से अधिक है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

17 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

17 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

46 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago