बिजनेस

India: Top-100 अमीरों की संपत्ति पहली बार ₹90 लाख करोड़ के पार, 2020 की तुलना में दोगुना से ज्यादा अमीरी

Business News: भारत में अमीर-गरीब के बीच संपत्ति में बहुत ज्यादा अंतर है. यहां के टॉप-100 अमीरों की संपत्ति इस साल पहली बार 90 लाख करोड़ रुपये से ऊपर निकल गई है. एक साल में इनकी संपत्ति 40% से ज्यादा बढ़कर ₹93.64 लाख करोड़ तक पहुंच गई है. यह बात ‘Forbes‘ की रिपोर्ट से सामने आई है. बताया गया है कि- 2020 की तुलना में इनकी संपत्ति 2024 में दोगुना हो गई है.

फोर्ब्स की रिपोर्ट ‘इंडियाज 100 रिचेस्ट 2024’ के मुताबिक, देश के टॉप-100 अमीरों में 80% से ज्यादा अमीर भारतीय पहले से ज्यादा अमीर हुए हैं. इनमें से 58 लोगों की संपत्ति में 1 बिलियन डॉलर से अधिक राशि का इजाफा हुआ है. 1 बिलियन डॉलर भारतीय मुद्रा में 8,397 करोड़ रुपये होते हैं.

देश के दो सबसे बड़े उद्योगपति

इस तरह 10 साल में 3 गुना बढ़ी 100 अमीरों की संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार, 100 सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति वर्ष 2014 में 29.03 लाख करोड़ रुपये थी. वर्ष 2015 में यह कुछ कम होकर 28.99 लाख करोड़ रुपये रह गई. उसके बाद वर्ष 2016 में 32.02, वर्ष 2017 में 40.22, वर्ष 2018 में 41.32, वर्ष 2019 में 37.98, वर्ष 2020 में 43.45 लाख करोड़ हो गई. वर्ष 2020 के बाद वर्ष 2021 में इनकी संपत्ति 65.08, वर्ष 2022 में 67.16, वर्ष 2023 में 67.12 और वर्ष 2024 में 93.64 लाख करोड़ रुपये हो गई.


देश के टॉप-100 अमीरों के बारे में एक अचरज की बात यह है कि इस साल 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति बढ़ने में उनके कारोबार से मुनाफे में बढ़ोतरी से ज्यादा शेयरों में तेजी का योगदान रहा. एक साल में सेंसेक्स करीब 30% चढ़ा है.

हाल में ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतने वाली कारोबारी महिला सावित्री जिंदल ने अमीरी के मामले में सबको चौंका दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, सावित्री देश के टॉप-10 अमीरों में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. यानी संपत्ति के मामले में उनसे अब मुकेश अंबानी और गौतम अडानी आगे हैं.

सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल

1 साल में 82% बढ़ी सावि​त्री जिंदल की संपत्ति

  • फोर्ब्स के मुताबिक, सावित्री जिंदल की संपत्ति बढ़कर 3.67 लाख करोड़ रुपये हो गई है.
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी की संपत्ति 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.
  • मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर उद्योगपति बने हुए हैं. वह दुनिया में 13वें सबसे अमीर शख्स हैं.
  • गौतम अडानी 9.74 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत में दूसरे नंबर पर हैं.
  • शिव नाडार की संपत्ति 3.37 लाख करोड़ रुपये है, वे भारत में चौथे नंबर पर हैं.
फोर्ब्स की रिपोर्ट ‘इंडियाज 100 रिचेस्ट 2024’ के मुताबिक 12 सबसे अमीर भारतीय

यह भी पढ़िए: जानिए Tata Trust के चेयरमैन बने Noel Tata कौन हैं, Ratan Tata से क्या है संबंध

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

39 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago