बिजनेस

Crude Oil के भाव गिरने पर भी क्यों सस्ता नहीं हो रहा पेट्रोल-डीजल, जानिए

Crude Oil Price: भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में मई के बाद कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा  है. फिलहाल लोगों के राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी किए गए दावे में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में हाल के महीनों में भारी गिरावट दखने को मिली है. इसके बावजूद उन्हें अभी भी घरेलू बाजार में इसकी बिक्री पर घाटा झेलना पड़ रहा है. पेट्रोलियम कंपनियों (Oil Companies) की मानें तो उन्हें डीजल पर 9 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है. अब इसकी भरपाई के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय (Petrolium Ministry) ने वित्त मंत्रालय से 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी कि मांग की है. पेट्रोलियम मंत्रालय (Petrolium Ministry) ने वित्त मंत्रालय से ये रकम 2022-23 के लिए मांगा है.

महंगे Crude Oil से मुश्किल

पेट्रोलियम मंत्रालय (Petrolium Ministry) की ओर से जारी डेटा के अनुसार दिसंबर 2022 में भारतीय तेल कंपनियों (Oil Companies) ने क्रूड ऑयल (Crude Oil) 78.1 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर खरीदा है. जबकि नवंबर में क्रूड ऑयल (Crude Oil)  87.55 डॉलर और अक्टूबर में 91.7 डॉलर इसके साथ ही सितंबर में 90.71 डॉलर और अगस्त में 97.4 डॉलर एंव जुलाई में 105.49 डॉलर, जून में 116.01 डॉलर, मई में 109.51 डॉलर और अप्रैल 2022 में 102.97 डॉलर प्रति बैरल की दर पर क्रूड ऑयल (Crude Oil) को खरीदा थी.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: OBC आरक्षण मामले में SC के फैसले का मंत्री एके शर्मा ने किया स्वागत, बोले- सरकार को बदनाम करने की विरोधियों की साजिश हुई नाकाम

6 अप्रैल 2022 के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए दाम के मुताबिक आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में 6 अप्रैल को इजाफा देखने को मिला था. इसके बाद से तकरीबन 9 महीनों में एक बार भी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने इसकी दामों में बढ़ोतरी नहीं किया है. ऐसे में जुलाई तक तेल कंपनियों को क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों पर घाटा होता दिख रहा है. हालांकि अगस्त 2022 के बाद से भारत ने अप्रैल 2022 के मुकाबले सस्ते दामों पर क्रूड ऑयल (Crude Oil) की खरीदारी की है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

26 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

38 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago