बिजनेस

Windfall Tax: विंडफॉल टैक्स से सरकार ने दी राहत, पेट्रोलियम क्रूड घटाकर इतना किया

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोलियम क्रूड सस्ता कर दिया है और इसकी कीमत 4100 रुपये प्रति टन से घटाकर शून्य कर दी है. इस तरह क्रूड पर विंडफॉल टैक्स खत्म कर दिया गया है और यह राहत आज से लागू हो गई है. केंद्र सरकार के एक नोटिफिकेशन के मुताबिक यह जानकारी मिली है. सरकार ने यह विंडफॉल टैक्स पिछले साल जुलाई में पहली बार लगाया था और तब से यह सिलसिला जारी है.

पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स जीरो पर छोड़ दिया है. हर 15 दिन में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर सरकार तेल पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है और उसमें बदलाव करती है.

पिछली बार कैसा रहा था विंडफॉल टैक्स

सरकार ने 1 मई को पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स घटाकर 4100 रुपये प्रति टन कर दिया था, जिसे डॉलर के लिहाज से 50.14 डॉलर प्रति टन रखा गया था. 19 अप्रैल को क्रूड पर लेवी बढ़ाकर 6400 रुपए प्रति टन कर दी गई थी. इसके अलावा और पीछे जाएं तो सरकार ने 4 अप्रैल को क्रूड पर विंडफॉल टैक्स को 3500 रुपये प्रति टन से घटाकर शून्य कर दिया था.

ये भी पढ़ें- इनोवेटिव इंडिया समिट-2023: “जब अभाव होता है तो आदमी तलाश में होता है कि इसे कौन दूर करे”, बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

क्यों लगाया गया था ये विंडफॉल टैक्स

भारत में पहली बार जुलाई 2022 में विंडफॉल टैक्स लगाया गया था और इसे कच्चे तेल के उत्पादकों पर देश के बाहर पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल बेचने से होने वाले मुनाफे को लगाने के लिए लगाया गया था. दरअसल, निजी रिफाइनरियां इन पेट्रोलियम उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर अधिक मुनाफा कमा रही थीं और तेल उत्पादों को घरेलू बाजार के बजाय वहां बेचने की कोशिश कर रही थीं, जिसे कम करने के लिए सरकार ने यह अप्रत्याशित कर लगाया.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

17 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago