खेल

MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को 5 रन से हराया, मोहसिन खान ने छीनी रोहित की टीम से जीत

MI vs LSG Match Highlights: लखनऊ ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ जहां LSG अंक तालिक में नंबर-3 पर आ गई है. वहीं मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जगह पक्की करने का काम फिलहाल अधूरा रह गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मुंबई के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई. अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो मुंबई के 13 मैचों में 14 अंक हैं तो वहीं LSG के 13 मैचों में 15 अंक हैं.

मोहसिन खान ने छीनी रोहित की टीम से जीत

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को सिर्फ 11 रनों की जरूरत थी लेकिन मोहसिन खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन देकर टीम को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: हार्दिक की नजर ट्रॉफी पर, क्या फ्लैशबैक दिखाएगी Gujarat Titans.., ये 5 फैक्टर हैं गवाह

इस जीत के साथ ही लखनऊ ने प्लेऑफ पहुंचने की अपनी उम्मीदें को तेज की है. अब ये टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के बस एक कदम दूर है और टेबल में नंबर-3 पर काबिज है. वहीं, मुंबई ने इस मैच को हारकर अपने आपको बड़ी मुसीबत में डाल लिया है क्योंकि अगर मुंबई आज मैच जीत जाती तो वो प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहती मगर अब उसके लिए गणित थोड़ी मुश्किल हो गई है. अपने आखिरी मैच को मुंबई को अब हर हाल में जीतना है.

मार्कस स्टोइनिस ने बनाया 7वां अर्धशतक

इस सीजन मार्कस स्टोइनिस लखनऊ के सबसे अहम बल्लेबाज रहे हैं. मुंबई के खिलाफ जब लखनऊ की टीम मुश्किल में थी तो इस बल्लेबाज ने पहले 35 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद और खतरनाक रवैया अपनाया. स्टोइनिस ने 47 बॉल पर 189.36 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 89 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 8 छक्के निकले.

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई,स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान.

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकिन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बहरनडॉर्फ, आकाश मढवाल

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago