क्राइम

Delhi Dating App Case: लड़कों को लुभाकर फंसाती थी ‘शेरी’, एक से 7 लाख लूटे, अब गिरफ्त में आए 5 जालसाज

Dating App Scam: राष्‍ट्रीय राजधानी क्ष‍ेत्र में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े लूट-कांड का खुलासा किया है. पुलिस ने डेटिंग ऐप 3F पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कों को फंसाने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब एक युवक को नशीला पदार्थ देकर 7 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे.

दक्षिण पूर्वी दिल्ली की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने इस मामले की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवक की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया गया. पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. पता चला है कि एक युवक डेटिंग ऐप 3F पर ‘शेरी’ नाम की महिला से मिला था. उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई.

युवक को नशीला पदार्थ खिलाया गया

एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, युवक ने शिकायत की थी कि डेटिंग ऐप 3F पर उसे लड़की पसंद आई थी. उसने अपना नाम ‘शेरी’ (Sherry) बताया. उसने मिलने बुलाया, शेरी से मिलने पर युवक को नशीला पदार्थ दे दिया गया. फिर उसके लगभग 7 लाख रुपये छीन लिए गए. आरोपियों ने उसे कार में बांधकर अगवा भी कर लिया.

पुलिस को सीसीटीवी से मिला सुराग

इस मामले में शिकायत मिलने पर दिल्‍ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. सीसीटीवी फुटेज से वाहन नंबर का पता चला. इससे पुलिस को रिषभ नाम के आरोपी तक पहुंच मिली. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई कार बरामद की.

पूछताछ के बाद और आरोपी पकड़े गए

रिषभ से पूछताछ करने पर पुलिस को और जानकारी मिली. इसके बाद मालवीय नगर से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दूसरे वाहन को भी जब्त कर लिया जो अपराध में इस्तेमाल हुआ था.

फर्जी प्रोफाइल बनाकर करती थी लूट

पुलिस जांच में पता चला कि जेनी नाम की आरोपी ने ‘शेरी’ का फर्जी प्रोफाइल बनाया था. वह डेटिंग ऐप पर पुरुषों को डेट के बहाने बुलाती थी. फिर उन्हें नशीला पदार्थ देकर लूट लेती थी. उसके साथी भी इस काम में मदद करते थे. बहरहाल, गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला.

फेमस होने का ‘चस्का’: महिला ने खुद की किडनैपिंग का रचा नाटक, पति को बदमाशों से बुरी तरह पिटवाया!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

2 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

19 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

27 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

54 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 hour ago