Dating App Scam: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े लूट-कांड का खुलासा किया है. पुलिस ने डेटिंग ऐप 3F पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कों को फंसाने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब एक युवक को नशीला पदार्थ देकर 7 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे.
दक्षिण पूर्वी दिल्ली की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने इस मामले की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवक की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया गया. पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. पता चला है कि एक युवक डेटिंग ऐप 3F पर ‘शेरी’ नाम की महिला से मिला था. उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई.
#WATCH | Additional DCP South East Delhi, Aishwarya Sharma says, “A complaint was received from a man, who, after meeting a woman named Sherry through a dating app called 3F, was drugged, robbed of approximately Rs 7,00,000, and abducted by her associates in a car. Upon… pic.twitter.com/TkwI92ByTI
— ANI (@ANI) March 28, 2026
युवक को नशीला पदार्थ खिलाया गया
एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, युवक ने शिकायत की थी कि डेटिंग ऐप 3F पर उसे लड़की पसंद आई थी. उसने अपना नाम ‘शेरी’ (Sherry) बताया. उसने मिलने बुलाया, शेरी से मिलने पर युवक को नशीला पदार्थ दे दिया गया. फिर उसके लगभग 7 लाख रुपये छीन लिए गए. आरोपियों ने उसे कार में बांधकर अगवा भी कर लिया.
पुलिस को सीसीटीवी से मिला सुराग
इस मामले में शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. सीसीटीवी फुटेज से वाहन नंबर का पता चला. इससे पुलिस को रिषभ नाम के आरोपी तक पहुंच मिली. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई कार बरामद की.
पूछताछ के बाद और आरोपी पकड़े गए
रिषभ से पूछताछ करने पर पुलिस को और जानकारी मिली. इसके बाद मालवीय नगर से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दूसरे वाहन को भी जब्त कर लिया जो अपराध में इस्तेमाल हुआ था.
फर्जी प्रोफाइल बनाकर करती थी लूट
पुलिस जांच में पता चला कि जेनी नाम की आरोपी ने ‘शेरी’ का फर्जी प्रोफाइल बनाया था. वह डेटिंग ऐप पर पुरुषों को डेट के बहाने बुलाती थी. फिर उन्हें नशीला पदार्थ देकर लूट लेती थी. उसके साथी भी इस काम में मदद करते थे. बहरहाल, गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला.
फेमस होने का ‘चस्का’: महिला ने खुद की किडनैपिंग का रचा नाटक, पति को बदमाशों से बुरी तरह पिटवाया!
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

