Mangolpuri Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुई एक क्रूर हत्या का मामला क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया. ये हत्याकांड 22 साल के आकाश उर्फ अक्कू का है, जिसे 21 जनवरी को मंगोलपुरी के DDA पार्क में मार डाला गया था. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इनमें एक 19 साल का युवक मोहित उर्फ नोडी शामिल है. मोहित दिल्ली यूनिवर्सिटी का सेकंड ईयर का छात्र है. दूसरा आरोपी एक नाबालिग (CCL) है.
पुलिस ने बताया कि 22 साल के आकाश उर्फ अक्कू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. आकाश को कई बार चाकू से गोदा गया. वह मौके पर ही मर गया. पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इसी फुटेज की मदद से पुलिस ने जल्दी आरोपियों तक पहुंच बनाई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए.
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हत्या का मुख्य कारण बदला था. पिछले साल सितंबर में मृतक आकाश ने सलमान नाम के एक व्यक्ति के घर में आग लगा दी थी. सलमान इन आरोपियों का अच्छा दोस्त था. आकाश इलाके में अपनी धौंस चलाता था. वह लड़कों पर गुंडागर्दी करता था और बदतमीजी करता था. इसी वजह से आरोपियों में गुस्सा था.
20 जनवरी की रात आरोपियों ने साथ में शराब पी. उन्होंने आकाश को मारने का प्लान बनाया. अगले दिन मौका मिलते ही उन्होंने आकाश पर हमला कर दिया. चाकू से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह सब बदले की भावना से किया गया.
डीसीपी क्राइम ब्रांच पंकज कुमार के निर्देशन में और एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर पुखराज सिंह की टीम ने काम किया. तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना से पुलिस ने छापेमारी की. कड़ी मेहनत से आरोपियों को पकड़ा गया. केस अब आगे की जांच के लिए मजबूत हो गया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सनसनी; युवक के सीने में मारी गईं गोलियां, शरीर पर ‘JS’ का टैटू… जानवर लाश खाते दिखे
Also Follow Bharat Express on Youtube
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…
दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…