हेल्थ

क्यों होता है स्लिप डिस्क? आयुर्वेद से जानिए कारण और बचाव के तरीके

Slip disc treatment in Ayurveda: आजकल पीठ दर्द की शिकायत बहुत आम हो गई है और इसका सबसे बड़ा कारण बन रहा है स्लिप डिस्क. आयुर्वेद में इसके पीछे के कारण और उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है.

क्यों होता है स्लिप डिस्क?

आसान शब्दों में कहें तो हमारी रीढ़ की हड्डियों के बीच की इंटरवर्टिब्रल डिस्क कभी-कभी अपनी जगह से खिसक जाती है या दब जाती है, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है. इसका असर पीठ और पैरों में दर्द, झनझनाहट या कमजोरी के रूप में दिखता है. आयुर्वेद इसे कटिग्रह या कटिशूल जैसी अवस्थाओं से जोड़ता है और इसके कारणों को शरीर की दोष संरचना से समझता है.

स्लिप डिस्क अक्सर गलत आदतों और जीवनशैली की वजह से होती है. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना, खासकर कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते हुए, रीढ़ की हड्डियों पर दबाव डालता है. भारी सामान उठाते समय गलत तरीके से उठाना भी डिस्क को खिसकने पर मजबूर कर सकता है. उम्र बढ़ने के साथ डिस्क का प्राकृतिक रूप से कमजोर होना, मोटापा और शरीर पर अतिरिक्त भार, चोट या झटका और मांसपेशियों की कमजोरी जैसी बातें इसे और बढ़ा देती हैं.

आयुर्वेद में स्लिप डिस्क के उपाय

आयुर्वेद में इसका कारण वात दोष का असंतुलन माना जाता है. वात दोष जब बढ़ता है, तो शरीर की लचक और सहनशीलता कम हो जाती है. इसी वजह से रीढ़ की हड्डियां और डिस्क कमजोर हो जाती हैं. आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से इसे सुधारने के लिए केवल दर्द कम करना ही नहीं, बल्कि शरीर की लचीलापन और मांसपेशियों को मजबूत करना भी जरूरी है.


ये भी पढ़ें:PF निकालने के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर! UPI से होगा पेमेंट, खुद ऑनलाइन सुधारें अपनी गलतियां


बचाव के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. लंबे समय तक बैठने से बचें और हर 30-40 मिनट पर थोड़ा चलें. नियमित हल्का व्यायाम, स्ट्रेचिंग, योग और प्राणायाम जैसे भुजंगासन, मकरासन और शवासन रीढ़ को मजबूत और स्थिर रखते हैं. आयुर्वेदिक तेल मालिश और गर्म सिकाई भी मांसपेशियों को आराम देती हैं और नसों पर दबाव कम करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago