क्राइम

दरवाजा खुलते ही देखा, लटक रही थी 4 लाशें, झारखंड में इंजीनियर ने पत्नी और 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां टाटा स्टील में कार्यरत एक सीनियर मैनेजर ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है.

घर में फंदे से लटके मिले चारों शव

घटना की जानकारी शुक्रवार शाम को मिली. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि कृष्ण कुमार के घर से बदबू आ रही है और दरवाजा सुबह से बंद है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. एक ही कमरे में चारों शव फंदे से झूलते मिले.

मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस आत्महत्या की आशंका को मान रही है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

कैंसर से जूझ रहे थे कृष्ण कुमार

पड़ोसियों ने बताया कि कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे. इसके साथ ही वह मानसिक तनाव में भी रहते थे. वह टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और चित्रगुप्त नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे. मरने वालों में कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी डाली देवी (35 वर्ष), बड़ी बेटी पिंकी (15 वर्ष) और छोटी बेटी मंइया (7 वर्ष) शामिल हैं. पड़ोसियों के अनुसार गुरुवार शाम तक परिवार सामान्य लग रहा था. दोनों बेटियां मुहल्ले में खेलती नजर आईं थीं और पति-पत्नी भी सामान्य व्यवहार कर रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा कदम उठाया जाएगा.

इलाज के लिए गए थे मुंबई

कृष्ण कुमार के पिता सविंद्र तिवारी ने बताया कि बेटा कैंसर से पीड़ित था. बहू के कहने पर वह उसे इलाज के लिए मुंबई ले गए थे. वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी. बताया गया कि यह इलाज जमशेदपुर में भी संभव है. इसके बाद वे फ्लाइट से वापस लौट आए थे और इलाज की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी.

सामूहिक आत्महत्या पर उठ रहे हैं कई सवाल

इस सामूहिक आत्महत्या की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या सभी ने मिलकर जान दी? या फिर किसी को जबरन मौत के लिए मजबूर किया गया? क्या पत्नी और बेटियां भी स्वेच्छा से आत्महत्या में शामिल थीं? ये सारे सवाल पुलिस की जांच के दायरे में हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

39 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago