देश

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के सीएम लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बड़ी बैठक है.

पीएम मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीति आयोग के एक बयान के अनुसार, बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों के साथ “टीम इंडिया” के रूप में काम करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है.

बयान में कहा गया है, “जैसे-जैसे भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, यह आवश्यक है कि राज्य अपनी अद्वितीय शक्तियों का लाभ उठाएं और जमीनी स्तर पर परिवर्तनकारी बदलाव लाएं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं जमीनी स्तर पर ठोस परिणामों में परिवर्तित हों.”

बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए चर्चा की जाएगी

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी. 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक केंद्र और राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और कैसे राज्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आधारशिला बन सकते हैं, यानी विकसित भारत के लिए विकसित राज्य की बात पर आम सहमति बनाने के लिए एक मंच प्रदान करती है.

बैठक में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल बढ़ाने और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीईओ भाग लेंगे.


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दी गई 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

39 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago