विधायक अमानतुल्लाह खान. (फाइल फोटो)
Noida Police: नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस की तलाश कर रही है लेकिन वह कहां गायब हो गए हैं, इसको लेकर किसी कोई खबर नहीं है.
एक बार फिर से गुरुवार को नोएडा पुलिस की टीम दिल्ली के ओखला स्थित विधायक के घर पर दबिश दी, लेकिन पिता और पुत्र दोनों ही नहीं मिले. इसके बाद पुलिस घर के बाहर नोटिस चस्पा कर खाली हाथ लौट आई. फिलहाल पुलिस टीम दोनों की आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है. इस मामले में पुलिस ने बीते 13 मई को आप विधायक और उनके बेटे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था.
ये भी पढ़ें: इजरायली हमले में भारतीय अधिकारी की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र ने लिया कड़ा एक्शन, जांच के दिए आदेश
बता दें कि विधायक और उनके बेटे पर सेक्टर-95 स्थित शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगा है. हालांकि विधायक इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं और कहा था कि उनकी छवि को खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटा अनस यहां कार में पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे. आरोप है कि अनस लाइन में न लगकर पहले पेट्रोल डालने की बात कर्मचारियों से करने लगे. इस पर कर्मचारियों ने उन्हें लाइन में लगने के लिए कहा और अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा. इस पर अनस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी भी दी.
पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों ने ये भी आरोप लगाया था कि इस घटना के कुछ देर के बाद विधायक अमानतुल्लाह भी मौके पर पहुंचे थे और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकी दी थी. इसके बाद इस घटना की पुलिस से शिकायत कर दी गई थी.
बता दें कि कोतवाली फेज वन पुलिस ने इस मामले में विधायक के साथ ही उनके बेटे के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी. बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं और पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…