Barefoot Walking
रोजाना सुबह की सैर हो या फिर जिम में ट्रेडमील का इस्तेमाल, पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए हमेशा ही बेहतर माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नंगे पैर पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है? जैसा की आप जानते है पहले के लोग बचपन से ही हमें हरी घास पर नंगे पांव चलने के लिए कहती थे. पहले के लोग ऐसा करते थे, लेकिन आजकल की बीजी लाइफ के कारण ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं. किसी के पास समय नहीं रहता. हालांकि अगर समय निकाल के रोजाना सुबह हरी घास पर नंगे पांव चलेंगे तो इसके कमाल के फायदे होंगे.
हेल्थ को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर तमाम तरह के ट्रेंड चलते रहते हैं. ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोगों के बगैर जूते चप्पल के चलने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है. यहां लोग पब या पार्टी से ऑफिस या शॉपिंग तक हर जगह नंगे पैर नजर आते हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि यहां रहने वाला हर इंसान जूते-चप्पन पहनने की आदत भूल चुका है. हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘@CensoredMen’ नामक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया. इसमें सड़कों पर नंगे पैर घूमते लोगों को देखा जा सकता है. आइए जानते हैं खाली पैर चलने के फायदे….
अगर आप नंगे पांव घास पर चलते हैं तो रात को आपको सुकून भरी नींद आएगी. घास पर नंगे पांव चलना एक तरह से स्लीपिंग पिल का काम करेगा. हेल्थशॉट की खबर में कहा गया कि प्रत्येक सुबह आधे घंटे का नंगे पांव मॉर्निंग वॉक पूरे स्लीपिंग पैटर्न में सकारात्मक बदलाव लाएगा.
जब हमारी कोशिकाओं में फ्री रेडिकल्स भरने लगते हैं तो इनमें सूजन होने लगती है. कोशिकाओं में सूजन कई बीमारियों की जड़ है. हरी घास पर नंगे पांव चलने से शरीर के अंग सक्रिय हो जाते हैं और सूजन को दूर करते हैं. बाहर चलने से शरीर को धूप मिलती है जिससे विटामिन डी प्राप्त होता है.
ये भी पढ़ें: बीमारियों से रहना है दूर तो ICMR की इस गाइडलाइन को करें फॉलो, खाने से लेकर पकाने तक का सही तरीका
कई अध्ययनों में कहा गया है कि सुबह को चलने से मानसिक शांति मिलती है. लेकिन अगर आप नंगे पांव चलते हैं तो इसके अनेक फायदे हैं.
सुबह में हरी घास पर नंगे पांव चलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है जिसके कारण हार्ट डिजीज का जोखिम बहुत कम हो जाता है.
फुट वियर पहनने पर चलत समय पैरों के सेंसरी नर्वस कम एक्टिव रहते हैं. फुट वियर उन्हें सभी चीजों से बचा कर रखते हैं. लेकिन नंगे पांव चलने से पैरों के सेंसरी नर्वस एक्टिव रहते है और बॉडी ज्यादा अवेयर रहती है.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…