चुनाव

“रायबरेली से हारेंगे और वहां से भी भागेंगे”, राहुल गांधी का Raebareli से चुनाव लड़ने पर बीजेपी का हमला

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है. इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा.

“इस बार उन्हें रायबरेली से भी भागना पड़ेगा”

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “इससे यह जाहिर होता है कि राहुल गांधी ने वायनाड से अपनी हार स्वीकार कर ली है. वह पहले अमेठी से भागे, अब वायनाड से और इस बार उन्हें रायबरेली से भी भागना पड़ेगा.”

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं. इसलिए वह अब रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पहले राहुल गांधी ने अमेठी से हार मानी, अमेठी को छोड़ कर भागे, अब वायनाड को छोड़ कर भागे और इस बार उन्हें रायबरेली से भी भागना पड़ेगा.

“ना वह अमेठी संभाल पाएं, ना वायनाड”

वह देश संभालने की बात करते हैं, लेकिन ना वह अमेठी संभाल पाएं, ना वायनाड संभाल पाएं. इस बार रायबरेली के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे और राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराएंगे. जो आदमी अपना क्षेत्र तक नहीं संभाल सकता उन्हें देश की बात करने का कोई हक नहीं है. उनका का राजनीतिक करियर अब रायबरेली के लोग खत्म करेंगे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को दिया टिकट

मनजिंदर सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि गांधी परिवार की सीट मानी जाने वाली अमेठी से वहां का कोई भी नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. पंजाब से केएल शर्मा को चुनाव लड़ने के लिए अमेठी लाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

11 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago