दुनिया

‘अभी जिंदा है सरबजीत सिंह का कातिल आतंकी सरफराज’, पाकिस्तान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के आरोपी आमिर सरफराज उर्फ तांबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 15 अप्रैल को सरफराज को दो बाइक सवार हमलावरों ने उसके घर पर गोली मारी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि आमिर सरफराज अभी जिंदा है.

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माने जाने वाले आतंकी आमिर सरफरार को उसके सनंत नगर स्थित घर पर गोली मारी गई थी. दो हमलावर बाइक से आए और उन्होंने घर की डोरबेल बजाई. जैसे ही सरफराज ने दरवाजा खोला, हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी. उसे 3-4 गोलियां लगी थीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.

अभी जिंदा है सरफराज

आमिर सरफराज पर हुए हमले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऑपरेशंस लाहौर सैयद अली रजा ने डॉन अखबार को बताया कि वह अभी भी जिंदा है पर गंभीर रूप से घायल है. हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी कि आमिर सरफराज का किस अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सरफराज को ISI की ओर से सुरक्षा मिली हुई थी

बता दें कि लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है. वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था. उसकी मौत के बाद से आतंकियों में दहशत फैल गई है. सरफराज को ISI की ओर से सुरक्षा मिली हुई थी.

भारतीय कैदी सरबजीत पर किया था हमला

सरबजीत के ऊपर किए गए हमले के आरोप में उस पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया था. आमिर को 2018 में अदालत ने बरी किया था. आमिर सरफराज लाहौर का असली डॉन के रूप में मशहूर था. आमिर ट्रकेनवाला गिरोह का सदस्य भी था.

मालूम हो कि उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल के अंदर तांबा सहित अन्य कैदियों द्वारा किए गए क्रूर हमले के बाद लगभग एक सप्ताह तक बेहोश रहने के बाद 49 वर्षीय सरबजीत सिंह की 2 मई 2013 की सुबह जिन्ना अस्पताल लाहौर में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

27 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

33 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

39 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

55 minutes ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

55 minutes ago