Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

“चाय के साथ गौमूत्र… लंच के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी बीजेपी”, CM ममता का भाजपा पर करारा प्रहार

कूच बिहार में एक रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क​हा कि भाजपा का मकसद लोगों के जीवन में हर पहलू को कंट्रोल करना है. आप क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, कितना सोते हैं और किससे मिलते हैं, इस पर भी उनकी नजर रहेगी.

Mamta banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो X)

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को सत्ता में आने से रोका नहीं गया तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद बीजेपी लोगों के खाने और सोने की आदतों को भी तय करेगी.

“BJP सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने को कहेगी”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे (बीजेपी) लोग तय करेंगे कि आप क्या खाएंगे. बीजेपी सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने और दोपहर के भोजन के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी. भाजपा का मकसद लोगों के जीवन में हर पहलू को कंट्रोल करना है. आप क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, कितना सोते हैं और किससे मिलते हैं, इसपर भी उनकी नजर रहेगी.

भाजपा जीती तो चुनाव नहीं होंगे- ममता

ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर देश के लोकतंत्र और आजादी को बचाना चाहते हैं तो बीजेपी के शासन को हटा दें. तभी देश को बचाया जा सकता है. अगर ये पार्टी चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो फिर देश में कोई चुनाव नहीं होंगे. वे देश में वन लीडर, वन नेशन, वन भाषण और वन भोजन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Interview: भाजपा के चुनावी मिशन, राम मंदिर, इलेक्टोरल बांड और ED की कार्रवाई से लेकर ‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर पीएम मोदी का इंटरव्यू

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग 17 अप्रैल को रामनवमी पर हिंसा और दंगे करवाने की कोशिश करेंगे. बीजेपी ने अपनी विचारधारा के साथ देश की जांच एजेंसियों में घुसपैठ की है. उनका एक ही एजेंडा है, हिंसा फैलाना और अराजकता पैदा करना, लेकिन आप लोग शांति और एकता बनाए रखें.

कांग्रेस और सीपीआई पर तंज

इस दौरान ममता बनर्जी ने कांग्रेस और भाकपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी बंगाल में बीजेपी के साथ भाई-भाई का खेल खेल रही हैं. टीएमसी अकेले इन सभी से लड़ रही है. कांग्रेस केरल में सीपीएम के साथ कुश्ती लड़ रही है और यहां पर मस्ती कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism