चुनाव

इस लोकसभा चुनाव के 2 चरणों की वोटिंग से ही PM मोदी शतक बना चुके, मगर 2 शहजादों का अभी खाता भी नहीं खुला: अमित शाह

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने आए. यहां उन्‍होंने कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अगुआ अखिलेश यादव पर हमला बोला. जन-संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा, “भाइयों…बहनों… लोकसभा चुनाव-2024 के दो चरण पूरे हो चुके हैं और नरेंद्र मोदी पहले ही शतक बना चुके हैं. मगर..दो शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला है.”

अमित शाह ने मैनपुरी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यकीन है कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद और गुंडई की प्रतीक समाजवादी पार्टी से मुक्ति पाकर पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को चुनने जा रही है.” केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा- “राहुल गांधी और कांग्रेस आरक्षण को लेकर देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं. कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अल्पसंख्यकों को आरक्षण देकर एवं जामिया और AMU जैसी संस्थाओं में SC-ST और OBC को वंचित रखकर आरक्षण खत्म करने का प्रयास किया है. लेकिन मोदी की यह गारंटी है कि जब तक भाजपा है, कांग्रेस आरक्षण को हाथ तक नहीं लगा पाएगी.”

‘भाजपा के रहते आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “राहुल गांधी निराधार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. देश में भाजपा की सरकार 10 साल से चल रही है और दोनों बार पूर्ण बहुमत की सरकार रही है. अगर भाजपा की मंशा होती कि आरक्षण को खत्म करना है, तो हो चुका होता. बल्कि पीएम मोदी ने पूरे देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी भाई-बहनों को गारंटी दी है कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता है.”

‘कांग्रेस की सरकारों ने OBC के आरक्षण में कटौती की’

आरक्षण के विषय पर शाह ने कहा, “मैं आज देश की जनता को कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा SC-ST और OBC के आरक्षण पर हमले किए हैं. कर्नाटक में उनकी सरकार आई, तो 4 प्रतिशत अल्पसंख्यक आरक्षण किया, किसका कोटा काटा? OBC (आरक्षण) में कटौती की गई. इसी तरह आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार आई, वहां भी उन्होंने 5 फीसदी अल्पसंख्यक आरक्षण किया… मैं देश की जनता को फिर से ‘मोदी की गारंटी’ की याद दिलाना चाहता हूं कि जब तक भाजपा राजनीति में है SC-ST और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कुछ नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है.”

यह भी पढ़िए: ‘सिर्फ 22 लोगों के पास उतना पैसा है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास’, राहुल गांधी बोले- एक लाइन में कह दे रहा हूं मैं गरीबों को बांटूंगा…

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

1 minute ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

8 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

17 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

41 minutes ago