चुनाव

INDI Alliance की खड़गे के घर बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जनादेश मोदी के खिलाफ, हमारे गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है

Congress INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव—2024 के नतीजे घोषित होने के बाद आज शाम को I.N.D.I.A. में शामिल पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई. इसके लिए विपक्षी दलों के सभी नेता अपने गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे. जहां उन नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बैठक के उपरांत कहा कि इस बार चुनाव में जनादेश मोदी और उनके तरीके की राजनीति के खिलाफ आया है. यह व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान है. और, यह उनकी नैतिक हार है. खड़गे ने कहा- “यह चुनाव हम बहुत अच्छे तरीके से और एकसाथ लड़े. I.N.D.I.A. गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते हैं. वे हमारे साथ आएं..उनका स्वागत है.”

ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ​कहीं ये बातें

I.N.D.I.A. की बैठक में यह मेरा शुरुआती वक्तव्य था —

  • मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं. हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े. आप सबको बधाई!
  • 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है. चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है.
  • व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है. परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं. वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे.
  • हम यहाँ से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है.

बैठक में ये बड़े नेता मौजूद रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर में आज शाम को सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, NCP(SCP) के शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, TMC नेता अभिषेक बनर्जी, RJD के तेजस्वी यादव, DMK नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, AAP नेता राघव चड्ढा और CPI(M) के सीताराम येचुरी समेत बहुत-से नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़िए: ‘राहुल गांधी चुनाव जीत गए हैं, अब वे हमारे वादे पूरे करेंगे’, कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं मुस्लिम औरतें बोलीं- हर महीने 8500 रुपये खाते में डालना

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

17 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

22 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago