Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Election Result: सीएम नायाब सिंह सैनी ने लाडवा सीट से दर्ज की जीत, कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है.

Nayab Singh Saini

नायाब सिंह सैनी ने दर्ज की जीत.

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं. रुझानों में साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है. इसी बीच सीएम नायाब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने लाडवा सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 16 हजार 54 वोटों से हराया है.

Nayab Singh Saini ने किया धन्यवाद

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भाजपा तीसरी बार हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है.” सीएम सैनी ने हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी की सरकार ने जो काम किए हैं, उसी का आशीर्वाद जनता ने चुनाव में भाजपा को दिया है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की तरक्की और भी तेजी के साथ होगी.

यह भी पढ़ें- Haryana Election Result: सिरसा विधानसभा सीट से हारे गोपाल कांडा, कांग्रेस के गोकुल सोतिया ने हराया

पीएम मोदी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा, जिस गति से पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य का विकास हुआ है, उसी तरह से आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ प्रदेश को आगे ले जाने का लक्ष्य है. हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी को फोन कर बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital