Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी के ‘फर्जी शिवसेना’ वाले बयान पर उद्धव का पलटवार, बोले- ‘मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह फर्जी नहीं’

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का बुलडोजर आपकी सरकार पर चलेगा. ठाकरे ने कहा कि कमल का फूल एक भूल थी.

Uddhav Thakcrey on PM Modi fake ShivSena statement

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना.

Uddhav Thackeray on PM Modi: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पीएम मोदी की फर्जी शिवसेना वाली टिप्पणी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह फर्जी नहीं है. उद्धव ने कहा कि लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए बाल ठाकरे द्वारा बनाई गई शिवसेना को फर्जी कहा जा रहा है. यह उनकी डिग्री नहीं है, जिसे वे फेक बता रहे हैं.

शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शुक्रवार को पालघर के भोइसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों के बाद पालघर आया हूं. उन्होंने पालघर के एक्सटेंशन पोर्ट को लेकर कहा कि इस प्रोजेक्ट को महायुति की सरकार ने रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि जनता का बुलडोजर आपकी सरकार पर चलेगा. ठाकरे ने कहा कि रावण विद्वान था, लेकिन आपका स्थापित रावण विद्वान नहीं हैं, अहंकारी है. ठाकरे ने कहा कि कमल का फूल एक भूल थी.

अब मेरे पिता को भी चुरा लो

उद्धव यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आपने मेरी पार्टी चुरा ली, मेरा चुनाव चिह्न चुरा लिया. अब मेरे पिता को भी चुरा लो. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से आपका क्या रिश्ता है? ये भाड़े की जनता पार्टी है. सीबीआई और ईडी ने देशद्रोहियों का भंडाफोड़ किया था.

उन्हें तो बस उद्धव ठाकरे को खत्म करना है

ठाकरे ने आगे कहा कि मुझे बताएं आप लोगों ने 10 साल में क्या किया? मैं आपको बताऊंगा मैंने ढाई साल में क्या किया है? उन्होंने कहा कि अगर चीन भारत में घुस जाए तो भी भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, उन्हें तो बस ठाकरे को खत्म करना है.

ये भी पढ़ेंः ‘1 करोड़ नौकरियां…बहनों को 1 लाख रुपए…’ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, पढ़ें तेजस्वी के बड़े वादे

ये भी पढ़ेंः पल्लवी पटेल-ओवैसी ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, बीजेपी-सपा की राह हुई मुश्किल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital