देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने UAPA के तहत जेल में बंद Sharjeel Imam को दी जमानत, पढ़ें किन आरोपों में हुई थी जेल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार (29 मई) को जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को 2020 के सांप्रदायिक दंगों के एक मामले में राजद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोपों से संबंधित जमानत दे दी. जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की पीठ ने जमानत मंजूर की. पीठ ने इमाम और दिल्ली पुलिस के वकील की दलीलें सुनने के बाद कहा, अपील स्वीकार की जाती है.

दिल्ली दंगों के दौरान राजधानी के जामिया इलाके और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शरजील इमाम को राजद्रोह और UAPA मामले में गिरफ्तार किया गया था.

शरजील इमाम ने अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार किया गया था, जबकि दोषसिद्धि की स्थिति में उन्हें दी जाने वाली अधिकतम सजा की आधी से अधिक अवधि वह काट चुके हैं. हालांकि, शरजील इमाम को अभी जेल में ही रहना होगा क्योंकि वह 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित बड़ी साजिश के मामले में भी आरोपी हैं.

भड़काऊ भाषण देने के आरोप

अभियोजन पक्ष के अनुसार, शरजील इमाम ने कथित तौर पर 13 दिसंबर, 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में और 16 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाषण दिए, जहां उसने असम और शेष पूर्वोत्तर को देश से काटने की धमकी दी थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इमाम के खिलाफ केस दर्ज किया था. केस को शुरू में राजद्रोह के अपराध के लिए दर्ज किया गया था और बाद में यूएपीए की धारा 13 लगाई गई थी. वह इस मामले में 28 जनवरी, 2020 से हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें: “रविवार हिंदुओं से नहीं, ईसाई समाज से जुड़ा हुआ है”, पीएम मोदी बोले- झारखंड से लव जिहाद की हुई शुरुआत

शरजील इमाम ने निचली अदालत के समक्ष दावा किया था कि वह पिछले चार वर्षों से हिरासत में हैं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सजा) के तहत अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर अधिकतम सजा सात वर्ष है. आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 436ए के अनुसार, किसी व्यक्ति को हिरासत से उस स्थिति में रिहा किया जा सकता है अगर उसने अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम सजा की आधी से अधिक अवधि काट ली हो.

कई मामलों में आरोपी

अदालत ने 17 फरवरी को उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए अपने फैसले में कहा था कि असाधारण परिस्थितियों में आरोपी की हिरासत की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. शरजील इमाम 2020 के सांप्रदायिक दंगों से जुड़े कई मामलों में आरोपी हैं, जिसमें हिंसा की कथित बड़ी साजिश का मामला भी शामिल है. वह साजिश के एक मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago