चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: इस काम के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार ली कछुए की मदद, हर जगह लगे ‘मोहन’ के पोस्टर

Election Commission Took Help of Turtle for First Time in Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चुनाव आयोग लगातार तैयारी में जुटा है. तारीखें घोषित करने के बार देश भर के हर हिस्से में मतदान को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है. इसी क्रम में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में मोहन प्रजाति के एक कछुए को अपना शुभंकर बनाया है और पूरे शहर में इसके पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें कछुआ जनता को मतदान करने का संदेश देता हुआ दिखाई दे रहा है. इस तरह से चुनाव आयोग ने पहली बार चुनाव के लिए कछुए का इस्तेमाल किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कुच बिहार प्रशासन ने इन कछुओं को शुभंकर बनाने के लिए चुनाव आयोग से मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. इसके बाद से ही ये कछुए जिले में लोगों को वोट आवश्यक रूप से देने का संदेश दे रहे हैं. बता दें कि चुनाव आयोग ने जिस कछुए को अपना शुभंकर बनाया है, उसकी प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है. मोहन प्रजाति के ये कछुए सिर्फ पश्चिम बंगाल के बानेश्वर मंदिर के तलाब में ही पाए जाते हैं. हालांकि इन कछुओं को एक समय बंगाल में विलुप्त मान लिया गया था लेकिन बाद में इस तालाब में ये कछुए पाए गए. माना जाता है कि ये कछुए भगवान विष्णु के अवतार हैं. इनको यहां के लोग मोहन नाम से जानते हैं. आमतौर पर देखा गया है कि चुनाव आयोग मतदान के लिए गाड़ियों का अधिग्रहण करता है और पहाड़ी या अन्य दुर्गम क्षेत्रों के लिए गधों व घोड़ों का इस्तेमाल करता है लेकिन पहली बार चुनाव में कछुए की मदद लेने के कारण चुनाव आयोग की सराहना की जा रही है.

ये भी पढ़ें-UP News: आजमगढ़ एयरपोर्ट के ATC में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ सर्वर रूम, 10 मार्च को PM मोदी ने किया था शुभारम्भ

2002 में सफाई के दौरान मिले थे ये कछुए

सामने आई जानकारी के मुताबिक यह कछुआ पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में पाया जाता है, लेकिन एक समय इन कछुओं को विलुप्त घोषित कर दिया गया था. 2002 में बानेश्वर तलाब की सफाई के दौरान लोगों ने मोहन कछुओं को देखा. इसके बाद आधिकारिक रूप से भी इन कछुओं की पहचान ‘निसोनिया हरम’ के रूप में की गई. हालांकि इन कछुओं को बचाने की अभी भी कवायद जारी है. यह कछुआ दिखने में एक अन्य कछुए ‘मोर सेल’ की तरह होते हैं.

गाड़ी धीमी चलाने का है आदेश

बता दें कि इन कछुओं को बचाने के लिए कूच बिहार प्रशासन काफी सख्त है. इसीलिए बानेश्वर में कछुओं के तलाब के आस-पास सड़क में वाहन बहुत ही धीमी गति से चलाने के निर्देश दिए गए हैं. यहां 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक तेज गाड़ी नहीं चला सकते हैं. इसे न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है. जिला प्रशासन ने ये निर्देश इसलिए भी दिया है क्योंकि कछुए सड़क पर भी आ जाते हैं. पहले कई बार तमाम कछुए सड़क पर कुचल चुके हैं. तो वहीं इनकी वजह से इस क्षेत्र में पर्यटन भी बढ़ रहा है. दूसरे स्थानीय लोगों की इन कछुओं को लेकर गहरी आस्था है. लोग इनको विष्णु का अवतार मानते हैं. कूच बिहार के लोग इन कछुओं को बचाने के लिए हर तरह से प्रयासरत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

4 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

16 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

32 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

1 hour ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

1 hour ago