खेल

Paris Olympics: विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल की भारतीय टीम में वापसी

New Delhi: बैंकाक में 25 मई से दो जून तक होने वाले आखिरी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिये विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने भारतीय मुक्केबाजी टीम में वापसी की है. इटली में पिछले महीने ओलंपिक क्वालीफायर में खराब प्रदर्शन के बाद 5 मुक्केबाजों को दूसरे विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिये टीम में जगह नहीं मिली. भारत के हाई परफॉर्मेंस निदेशक बर्नार्ड डुन्ने को भी पद छोड़ना पड़ा.

विश्व चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया (51 किले) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो), छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किलो), मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन लक्ष्य चाहर (80 किलो) और 2022 राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता जे लम्बोरिया (60 किलो) को टीम में जगह नहीं मिली है. विश्व चैम्पियनशिप 2019 रजत पदक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और 2024 स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता पंघाल के पास दूसरे ओलंपिक में जगह पक्की करने का यह आखिरी मौका है.

राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन सिवाच (57 किलो) को भी टीम में जगह मिली है. हिमाचल प्रदेश के अबिनाश जामवाल 63.5 किलो वर्ग में थापा की जगह खेलेंगे जबकि अभिमन्यु लाउरा ने 80 किलो में लक्ष्य की जगह ली है. अभी तक भारत के किसी भी पुरूष मुक्केबाज ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है. अभी तक निकहत जरीन (50 किलो), प्रीति पंवार (54 किलो) परवीन हुड्डा (57 किलो) और लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ही ओलंपिक कोटा हासिल कर सकी हैं. महिला वर्ग में अंकुशिता बोरो इटली में 66 किलो में कोटा हासिल नहीं कर सकी जो 60 किलो में उतरेंगी.

टीम

पुरूष- अमित पंघाल (51 किलो), सचिन सिवाच जूनियर (57 किलो), अबिनाश जामवाल (63.5 किलो), निशांत देव (71 किलो), अभिमन्यु लाउरा (80 किलो), संजीत (92 किलो) और नरेंदर बरवाल (प्लस 92 किलो).

महिला- अंकुशिता बोरो (60 किलो), अरूंधति चौधरी (66 किलो).

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट का आरोप- ओलंपिक से बाहर करने के लिए मुझे डोप टेस्ट में फंसाया जा सकता है

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ

Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…

1 second ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

28 seconds ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

14 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

37 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

44 minutes ago