भाजपा कार्यालय में आप के खिलाफ लगाए गए पोस्टर.
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. विरोधी दलों की खामियां और अपनी खूबियां बता रही हैं. इसी क्रम में भाजपा ने कुछ अनूठा किया है. अपने कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई है. इसमें दिल्ली का वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, टूटी हुई सड़कें, शराब घोटाला सहित कई मुद्दों को हाईलाइट किया गया है.
इस प्रदर्शनी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है. भाजपा ने कथित घोटालों को उजागर किया है. आप के तीन कद्दावरों को भ्रष्टाचार के तीस मार खान करार दिया है.
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में जनता के लिए अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया है. अब नई दिल्ली विधानसभा में अपनी कमजोर होती स्थिति देखकर वोटर लिस्ट के मुद्दे पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. दिल्ली के निवासी जानते हैं कि सभी निवासियों के पहचान पत्र में मकान नंबर व स्थानीय पता दर्ज होता है, लेकिन केजरीवाल के राज में मकान संख्या 0 (शून्य) पर 144 वोटरों के नाम दर्ज होना चुनावी धांधली का स्पष्ट प्रमाण है.
सचदेवा ने आगे कहा, ” चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल किस हद तक जा सकते हैं, यह घटना इसका सटीक उदाहरण है; केजरीवाल ऐसा धोखेबाज़ इंसान है जिसको धोखा करने में शर्म भी नहीं आती है.”
बता दें, आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार कर चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं. वह इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. चौथी बार वह इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. केजरीवाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित मैदान में हैं.
भाजपा ने अभी तक किसी भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है. हालांकि, भाजपा 70 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए बैठक कर रही है.
इसे भी पढ़ें- नए साल 2025 का जश्न: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें सुरक्षा से जुड़े अहम निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…