तमिलनाडु में लगे जी पे के पोस्टर्स.
G Pay Posters with PM Modi photo in Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान से पहले तमिलनाडु में कई जगहों पर पीएम मोदी की सरकार पर घोटाले के आरोप लगाते कई पोस्टर नजर आ रहे हैं. पोस्टरों पर जी पे लिखा हुआ है, इतना ही नहीं पोस्टर पर पीएम मोदी की तस्वीर और एक क्यूआर कोड है. इस पर लिखा है स्कैन करें और घोटाला देखें.
पोस्टर के स्कैन करने पर एक वीडियो खुलता है. वीडियो में एक व्यक्ति इलेक्टोरल बाॅन्ड्स के जरिए भाजपा के कथित घोटाले, कैग रिपोर्ट की अनियमितताएं, कई प्रोजेक्ट्स में कथित भ्रष्टाचार के बारे में बताता है. वीडियो में दावा किया गया है कि बड़े काॅर्पोरेट्स के लाखों करोड़ों के कर्जे माफ किए गए हैं.
वीडियो में दिख रहा युवक भाजपा को वोट न देकर इंडिया ब्लाॅक को वोट देने की बात कह रहा है. जानकारी के अनुसार ये पोस्टर्स डीएमके की ओर से लगाए गए हैं. हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.
बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर और मेट्टुपालयम में डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधा था. पीएम ने कहा कि डीएमके के पास भ्रष्टाचार का काॅपीराइट है. पूरा परिवार मिलकर तमिलनाडु को लूट रहा है. पीएम ने आरोप लगाया कि डीएमके एंटी तमिल कल्चर को बढ़ावा दे रही है. इतना ही नहीं पीएम ने कहा डीएमके अहंकार में डूबी पार्टी है. जब उनके एक नेता ने हमारे युवा नेता अन्नमलाई के बारे में पूछा तो उन्होंने अहंकार में कहा अन्नामलाई वह कौन हैं? उनके लिए अपमानजकर शब्दों का इस्तेमाल किया. तमिलनाडु के लोग इस अंहकार को कभी पसंद नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ेंः POK के लोगों को विश्वास है पीएम मोदी ही उनका विकास कर सकते हैं: रक्षा मंत्री Rajnath Singh
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…