Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तमिलनाडु में लगे पीएम की तस्वीर और क्यूआर कोड वाले पोस्टर, इस पर लिखा- स्कैन करें घोटाला देखें

पोस्टर के स्कैन करने पर एक वीडियो खुलता है. वीडियो में एक व्यक्ति इलेक्टोरल बाॅन्ड्स के जरिए भाजपा के कथित घोटाले, कैग रिपोर्ट की अनियमितताएं, कई प्रोजेक्ट्स में कथित भ्रष्टाचार के बारे में बताता है.

G Pay Posters with PM Modi photo in Tamil Nadu

तमिलनाडु में लगे जी पे के पोस्टर्स.

G Pay Posters with PM Modi photo in Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान से पहले तमिलनाडु में कई जगहों पर पीएम मोदी की सरकार पर घोटाले के आरोप लगाते कई पोस्टर नजर आ रहे हैं. पोस्टरों पर जी पे लिखा हुआ है, इतना ही नहीं पोस्टर पर पीएम मोदी की तस्वीर और एक क्यूआर कोड है. इस पर लिखा है स्कैन करें और घोटाला देखें.

पोस्टर के स्कैन करने पर एक वीडियो खुलता है. वीडियो में एक व्यक्ति इलेक्टोरल बाॅन्ड्स के जरिए भाजपा के कथित घोटाले, कैग रिपोर्ट की अनियमितताएं, कई प्रोजेक्ट्स में कथित भ्रष्टाचार के बारे में बताता है. वीडियो में दावा किया गया है कि बड़े काॅर्पोरेट्स के लाखों करोड़ों के कर्जे माफ किए गए हैं.

डीएमके नहीं पोस्टर की पुष्टि

वीडियो में दिख रहा युवक भाजपा को वोट न देकर इंडिया ब्लाॅक को वोट देने की बात कह रहा है. जानकारी के अनुसार ये पोस्टर्स डीएमके की ओर से लगाए गए हैं. हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.

पीएम ने कहा था – डीएमके के पास भ्रष्टाचार का काॅपीराइट है

बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर और मेट्टुपालयम में डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधा था. पीएम ने कहा कि डीएमके के पास भ्रष्टाचार का काॅपीराइट है. पूरा परिवार मिलकर तमिलनाडु को लूट रहा है. पीएम ने आरोप लगाया कि डीएमके एंटी तमिल कल्चर को बढ़ावा दे रही है. इतना ही नहीं पीएम ने कहा डीएमके अहंकार में डूबी पार्टी है. जब उनके एक नेता ने हमारे युवा नेता अन्नमलाई के बारे में पूछा तो उन्होंने अहंकार में कहा अन्नामलाई वह कौन हैं? उनके लिए अपमानजकर शब्दों का इस्तेमाल किया. तमिलनाडु के लोग इस अंहकार को कभी पसंद नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ेंः POK के लोगों को विश्वास है पीएम मोदी ही उनका विकास कर सकते हैं: रक्षा मंत्री Rajnath Singh

ये भी पढ़ेंः जब आपकी सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे: कांग्रेस पर गृहमंत्री का करारा वार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital