चुनाव

Haryana Election 2024: मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने ग्रेटर नोएडा से बल्लभगढ़ पहुंचा ‘साइकिल मैन’

Haryana Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान किया जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. पहली बार वोट देने वाले वोटर्स भी इस लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, बुजुर्ग भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. इन सबके बीच वोटरों को जागरूक करने और वोट की कीमत समझाने के लिए ग्रेटर नोएडा से एक साइकिल मैन बल्लभगढ़ विधानसभा पहुंचे हैं. वोटरों को जागरूक करने और वोट की कीमत समझाने के लिए ग्रेटर नोएडा से एक साइकिल मैन बल्लभगढ़ विधानसभा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मत का प्रयोग किया.

ग्रेटर नोएडा से बल्लभगढ़ पहुंचा ‘साइकिल मैन’

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “ग्रेटर नोएडा से होते हुए बल्लभगढ़ अपने बूथ पर वोट देने के लिए आया हूं. हरियाणा वासियों को लोकतंत्र के पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं. 18 साल से अधिक उम्र के लोग अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें. इससे देश और लोकतंत्र भी मजबूत होता है.”

उन्होंने कारगिल यात्रा के बारे में बताया कि कारगिल इसलिए गया था, क्योंकि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रजत जयंती आयोजित की गई थी. मैंने संकल्प लिया कि मुझे वहां जाना चाहिए और देखना चाहिए कि हमारे देश के जवान जो देश की सुरक्षा में शहीद हुए और यहां जवान किस तरह से अपना जीवन व्यतीत करते हैं कैसे दुर्गम पहाड़ियों को पार करते हैं. मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है.

साइकलिंग के पीछे उन्होंने कहा कि इसके पीछा मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि इससे सेहत अच्छी रहती है. जो लोग घरों में ‘डिजिटल अरेस्ट’ हो रहे हैं, चाहे वह बच्चे हो या बुजुर्ग वह अगर शारीरिक व्यायाम करेंगे तो इससे सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा, “मेरी उम्र 60 साल हो चुकी है और मैंने कम से कम 500 बार 100 किलोमीटर की यात्रा की है. जीवन का मकसद है कि यह सेहतमंद और दवा रहित हो.

आईएएनएस

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

5 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

8 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

24 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

48 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

56 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago