खेल

James Anderson Announces Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, लॉर्ड्स में इस टीम के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट

James Anderson Announces Retirement: इंग्लैंड टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉड्स में वह अपनी आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. यह मैच 10-14 जुलाई के बीच खेला जाएगा. 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में लॉर्ड्स के मैदान पर ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वह अभी तक खेले गए 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट चटका चुके हैं. एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. इसी साल भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आउट कर एंडरसन ने अपने 700 विकेट पूरे किए थे.

जेम्स एंडरनस ने बताया कब खेलेंगे आखिरी टेस्ट

एंडरसन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, “सभी को नमस्कार. बस यह कहने के लिए एक नोट है कि लॉर्ड्स में गर्मियों का पहला टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा.” “अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, उस खेल को खेलते हुए, जिसे मैं बचपन से पसंद करता था, मेरे लिए 20 साल अविश्वसनीय रहे. मैं इंग्लैंड के लिए खेलना बहुत मिस करूंगा. लेकिन मुझे पता है कि अलग हटने और दूसरों को मौका देने का यह सही समय है.” उनके सपनों को वैसे ही साकार करें जैसे मैंने किया, क्योंकि इससे बड़ा कोई एहसास नहीं है.

उन्होंने आगे लिखा, “डेनिएला, लोला, रूबी और मेरे माता-पिता के प्यार और समर्थन के बिना मैं यह नहीं कर पाता. उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद. साथ ही, उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ काम बनाया है.” एंडरसन ने आगे कहा, “मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं, साथ ही अपने दिनों को और भी अधिक गोल्फ से भरने के लिए उत्साहित हूं.” “उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने वर्षों से मेरा समर्थन किया है, यह हमेशा बहुत मायने रखता है, भले ही अक्सर मेरे चेहरे पर यह दिखाई न दे.”

जेम्स एंडरसन का इंटरनेशनल करियर

जेम्स एंडरसन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक खेले गए 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट चटकाए हैं. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं. वहीं एंडरसन के नाम 194 मैचों में 269 विकेट झटके हैं. जबकि, 19 टी20 इंटरनेशनल में एंडरनस के नाम 18 विकेट दर्ज है. एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक भी दर्ज है.

ये भी पढ़ें- James Anderson 700 Test Wicket: जेम्स एंडरसन ने बनाया महारिकॉर्ड, 700 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज, 41 साल की उम्र में किया कारनामा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

6 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

8 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

17 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

26 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

31 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

34 minutes ago