Jharkhand Assembly Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे. उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ ही कांग्रेस, राजद और वामपंथी उनके निशाने पर रहे.
सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान का रुझान बता रहा कि झारखंड को लूटने वाले झामुमो, कांग्रेस और राजद सत्ता से बेदखल होने जा रहे हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस, कम्युनिस्ट, झामुमो व राजद वाले यहां दिखावा करते हैं और रांची में एक ही थाली में खाकर लूट-खसोट करते हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरसा विधानसभा से प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से तारा देवी, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी और बेरमो से रविंद्र कुमार पांडेय, गोमिया से लंबोदर महतो के लिए जनसभा कर जिताने की अपील की.
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था. उनका सपना था कि झारखंड विकास करेगा तो भारत भी विकास करेगा, लेकिन झारखंड को और भी बदतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जब झारखंड का निर्माण हो रहा था, तब कांग्रेस और राजद विरोध कर रही थी. झामुमो की गोद में बैठकर दोनों पार्टियां झारखंड को गुमराह कर रही हैं. एक तरफ यह लूट रहे हैं तो दूसरी तरफ लुटेरों के सरदार वामपंथियों को सिर पर उठाकर झारखंड को नक्सलवाद का गढ़ बनाने की तरफ उतारू हैं. इन्हें पनपने नहीं देना है.
उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी भी कही जाती है. यहां का कोयला मजदूर वामपंथियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहा है. वामपंथी संघर्ष का नारा लगवाएंगे, हड़ताल करवाते हैं, फिर ब्लैकमेल करके माल कमाते हैं. मजदूर वहीं का वहीं रह जाता है और लाल सलाम वाले मालामाल बन जाते हैं. कोई बैरियर बनता है तो यह लोग उसकी निर्मम हत्या भी करते हैं. सभी जानते हैं कि भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पति के साथ क्या हुआ था. लाल सलाम वालों को धक्का देकर बाहर करना है.
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राशन भेजते हैं, लेकिन यहां झामुमो, कांग्रेसी, राजद और कम्युनिस्ट खा जाते हैं. जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो झारखंड का जवान रोज शहीद होता था. यह लोग जवानों से कहते थे कि जब दुश्मन गोली चलाएगा, तब गोली चलाना. लेकिन, नया भारत घुसपैठ करने वाले आतंकियों का काम तमाम कर उसकी जहन्नुम की यात्रा निकाल देता है. आतंकियों का हाल देख आका पाकिस्तान भी कांप जाता है.
उन्होंने कहा कि झारखंड को लव और लैंड जिहाद का अड्डा बना दिया है. दूसरी, तीसरी, चौथी शादी कराकर जनजाति बेटियों को बहकाकर जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है. झामुमो, राजद और कांग्रेस वाले रोटी, माटी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने आए हैं. लव जिहाद व लैंड जिहाद के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाकर यहां के अस्तित्व से खिलवाड़ करना चाहते हैं. यह बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करेंगे, रोजगार पर डाका डालकर रोटी की समस्या खड़ी करेंगे. इसे केवल भाजपा ही रोकेगी.
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी कह रहे थे कि सरकार आएगी तो सिलेंडर देंगे. जब तुम्हारी सरकार थी तो क्या कर रहे थे. वे लोग हिंदुओं-जनजातियों का अधिकार घुसपैठियों को भी देंगे. भाजपा कहती है कि योजना का लाभ जनजातीय और झारखंडवासियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं. झामुमो, कांग्रेस व राजद ने लूटखसोट के अलावा क्या किया है. कांग्रेस के एक सांसद के घर 350 करोड़ रुपये तो झामुमो सरकार के मंत्री के घर में 35 करोड़ रुपये मिले. यह झारखंड का पैसा है, जो चंद लोग लूटकर घर को भरने का कार्य कर रहे हैं. भ्रष्टाचारियों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है. इसे रोकने के लिए भाजपा आवश्यक है.
सीएम योगी ने कहा कि चंदनक्यारी में दुर्गा मूर्ति के जुलूस पर हमला कर दिया गया. मूर्ति खंडित कर दी गई, पूजा नहीं करने दिया गया. इन गुंडों व अराजक तत्वों का उपचार केवल भाजपा है. 2017 के पहले यूपी में भी ऐसा ही था पर अब वहां सब चंगा है. कांग्रेस, झामुमो व राजद जाति के नाम पर मुंडा को संथाल, पासवान को मुसहर से लड़ाएगी. हम बंटे थे तो पाकिस्तान व बांग्लादेश बन गया. आप बंटेगे तो यह लोग मुस्लिम तुष्टिकरण, जुलूस पर हमला, पर्व-त्योहार कोअशांत कराएंगे. इसलिए एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Jharkhand में कांग्रेस पर गरजे Amit Shah, कहा- Rahul Gandhi की चार पीढ़ियां भी Article-370 को वापस नहीं ला सकतीं
–भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…