चुनाव

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने बदले राजस्थान समेत तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्रप्रदेश के चुनाव प्रभारी बदल दिए हैं. पार्टी ने हरियाणा में बिप्लव कुमार देव को हटाकर राजस्थान से आने वाले बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को प्रभारी नियुक्त किया है इनके साथ सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं राजस्थान में भाजपा के मौजूदा प्रभारी प्रहलाद जोशी की जगह वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद्धे को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. इसके अलावा विजया राहटकर और प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी बनाया है.

बता दें कि एक महीने पहले ही पार्टी ने हरियाणा में त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव को प्रभारी बनाया था. ऐसे में पार्टी का यह फैसला चौंकाने वाला रहा. हालांकि प्रहलाद जोशी स्वयं कर्नाटक से चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पार्टी ने उनको चुनावी दायित्व से मुक्त किया है. वहीं आंध्रप्रदेश में पार्टी ने राज्यसभा सांसद और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह को नियुक्त किया है. उनके साथ यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को नियुक्त किया है.

इसलिए बदले प्रभारी

जानकारी के अनुसार पार्टी ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि चुनाव लड़ने वाले नेताओं को अपने क्षेत्र में प्रचार का मौका मिल सके. वहीं चुनाव मैदान में नहीं उतरने वाले नेताओं को पार्टी ने प्रदेशों को प्रभारी नियुक्त किया है. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी अरुण सिंह को गाजियाबाद लोकसभा सीट से और सतीश पूनिया को जयपुर ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago