देश

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था

Badaun Double Murder Case: बदायूं में दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद से ही फरार चल रहे जावेद को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है. जावेद घटना के बाद से ही मोबाइल बंद कर फरार था. लोगों ने देर रात उसे सेटेलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बरेली पुलिस ने जावेद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मामले में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पुलिस उसे लेकर बदायूं आ रही है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

वहीं इस पूरे मामले में मृतक बच्चों की मां ने बताया कि साजिद मेरे घर आया और मुझसे 5 हजार रुपए मांगे. जब मैंने उसे पैसे दे दिए. तो वह ऊपर गया और वहां खेल रहे बेटों को बेरहमी से मार डाला. जावेद से पूछताछ हमारे सामने होनी चाहिए. हमें इस मामले में न्याय चाहिए. बता दें कि बरेली पुलिस ने हत्याकांड के कुछ घंटे बाद ही जावेद के भाई साजिद का एनकाउंटर कर दिया था. उसके सीने में 3 गोली लगी थी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

साजिद की मौत के बाद पुलिस ने दावा किया है कि जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए पीछा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा. ऐसे में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके सीने में 3 गोली लगी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्याकांड के बाद आरोपी जावेद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था.

ये भी पढ़ेंः EC की चयन समिति में ज्यूडिशियल मेंबर का होना जरूरी नहीं…केंद्र का हलफनामा, मामले की सुनवाई शुरू

जानकारी के अनुसार साजिद पत्नी के इलाज के लिए पैसे मांगने मृतक बच्चों की मां के पास गया था. जबकि जावेद उसका बाहर इंतजार कर रहा था. मासूमों की हत्या के बाद जब साजिद बाहर आया तो जावेद उसके साथ बाइक लेकर फरार हो गया.

ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश: बदायूं में दोहरे हत्याकांड से तनाव, मासूमों की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago