चुनाव

Lok Sabha Election 2024: बंगाल के कूच बिहार में चुनाव के दौरान हिंसा और पथराव, TMC कार्यकर्ता पर लगा पीटने का आरोप

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हिंसा की खबर सामने आई है. बंगाल के कूच बिहार जिले के दिनहट्टा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिला है. इसके अलावा कूच बिहार के चांदमारी इलाके में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष लाल सरकार के साथ मारपीट हुई है. इस दौरान बीजेपी नेता के सिर में चोट आई. जिसके बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हमले में टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया गया है. कूच बिहार के चांदमारी इलाके में पथराव हुआ है. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दोनों तरफ से लोगों की पत्थरबारी करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि पथराव की वजह से वोटिंग प्रभावित हो सकती है.

टीएमसी ने लगाया ये आरोप

पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहले से कहती आ रही है कि चुनाव के दौरान हिंसा हो सकती है. इस बीच आज बीजेपी नेता पर हमले का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर लगाया जा रहा है. पीटीआई (समाचार एजेंसी) के मुताबिक, बीती रात (18 अप्रैल) में भी हिंसा हुई. टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. हमले में टीएमसी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए. इधर, उत्तर बंगाल विकास मंत्री और टीएमसी के दिनहट्टा विधायक उगयन गुहा ने इस हमले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दोनों कार्यकर्ता दिनहटा में बूथ समिति के अध्यक्ष जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्तओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया.

बीजेपी ने हमले से किया इनकार

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के एक नेता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में हाथ होने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा- “ये टीएमसी की अंदरुनी कलह है. इसमें बीजेपी का कोई हाथ नहीं है.” एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीएमसी के कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. हमले की जांच की जा रही है.

3 निर्वाचन क्षेत्रों से 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक समेत कुल 37 उम्मीदवार राज्य के उत्तरी हिस्से के इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में हैं.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जलपाईगुड़ी से उम्मीदवार देबराज बर्मन ने मतदान के पहले घंटे में ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कहा कि वह दिनभर में विभिन्न बूथ का दौरा करेंगे. इन तीन सीटों पर कुल 56.26 लाख लोग मतदान करने के पात्र हैं. तीनों सीटें आरक्षित हैं. कूचबिहार और जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें: पहले चरण में इन दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए किसके सामने कौन?

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago