चुनाव

Lok Sabha Election-2024: लोकतंत्र का उत्सव शुरू, PM मोदी सहित इन नेताओं ने की वोट डालने की अपील

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 7 बजे से लोग वोट डाल रहे हैं. बता दें कि आज यानी पहले चरण के मतदान के तहत 21 राज्यों- केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने जनता से वोट डालने की अपील की है. पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर देश की कई क्षेत्रिय भाषाओं में वोट डालने की अपील की गई है. तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी से वोट डालने की अपील की है.

पीएम मोदी ने कहा है, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें. लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 Live Updates: पहले चरण का मतदान जारी, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान

सीएम योगी ने कही ये बात

बता दें कि आज यूपी की 8 सीटों पर मतदान होना है. इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वोट डालने की अपील करते हुए कहा है, “आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है. सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए, ‘नए भारत’ की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें. आपका एक वोट ‘भारत’ को और अधिक सशक्त बनाएगा.
इसलिए ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान! जय हिंद!

अखिलेश ने इस तरह की जनता से अपील

वहीं यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, अपने सुनहरे भविष्य के लिए वोट ज़रूर डालें.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 minute ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

27 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

27 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

44 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

58 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago